भाजपा जिला रुड़की के नवनियुक्त जिला मोर्चा अध्यक्षों का इंजीनियर चेरब जैन द्वारा भव्य स्वागत, संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन
(ब्योरो – दिलशाद खान।KNEWS18)
रुड़की। भारतीय जनता पार्टी जिला रुड़की के नवनियुक्त जिला मोर्चा अध्यक्षों के सम्मान में फोनिक्स ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन इंजीनियर चेरब जैन द्वारा अपने आवास पर एक भव्य एवं गरिमामय स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा संगठन की विचारधारा, कार्यशैली, अनुशासन तथा राष्ट्र निर्माण में संगठन की भूमिका को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प भी लिया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, जिसकी वास्तविक शक्ति उसके समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ताओं में निहित है। डॉ. मधु सिंह ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है, जो राष्ट्रवाद, सेवा और विकास के मूल मंत्र पर कार्य करती है। उन्होंने नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्षों से आह्वान किया कि वे केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर सक्रिय रहें और संगठनात्मक अनुशासन का पालन करते हुए पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।इस अवसर पर फोनिक्स ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन इंजीनियर चेरब जैन द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह सहित सभी नवनियुक्त जिला मोर्चा अध्यक्षों का पुष्पहार पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विभोर सेठी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नील कमल शर्मा, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष आदित्य रोड, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष नीटू सिंह, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुदेश चौधरी तथा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष राहुल मुल्तानी शामिल रहे। सभी नवनियुक्त अध्यक्षों ने सम्मान के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का विश्वास दिलाया।इंजीनियर चेरब जैन ने अपने वक्तव्य में कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता की विचारधारा पर कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्षों की यह टीम संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई गति प्रदान करेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को उनके दायित्वों के लिए शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा जताई कि वे जनसेवा को अपना सर्वोच्च लक्ष्य मानकर कार्य करेंगे।कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता पवन तोमर, सुशील त्यागी, राकेश त्यागी, जिला महामंत्री सागर गोयल, ज़िला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता व भीम सिंह, जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, कार्यालय सह प्रभारी अंकित गौतम, मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल व बृजमोहन सैनी, पार्षद आकाश जैन, सचिन कश्यप, राम गोपाल शर्मा, मोहित राष्ट्रवादी, सलमान फरीदी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक ने किया। समारोह सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की सफलता के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया।



