रुड़की की जनता को समर्पित कांग्रेस पार्टी का कार्य जारी रहेगा – राजेन्द्र चौधरी

(दिलशाद खान)(KNEWS18)
आज जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर के तत्वाधान में मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष बाबू रणविजय सिंह सैनी ने की, जबकि संचालन पूर्व पार्षद संजय गुड्डू ने किया।इस बैठक में पिछले माह आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा आगामी “जुली मा” के लिए कार्ययोजना तैयार की गई। समस्याओं को बिंदुवार उठाने एवं संबंधित विभागों के खिलाफ घेराव की रणनीति भी तय की गई।जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी ने कहा रुड़की में समस्याओं का अंबार है, जिनका समाधान केवल कांग्रेस ही कर सकती है। भाजपा सरकार जनता की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। हमें जनता से जुड़कर कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करना है।”प्रदेश महामंत्री विकास त्यागी ने विगत माह के कार्यों की सराहना करते हुए कहा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में देह व्यापार, अवैध कसीनो, टूटी सड़कों जैसे मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कर जनता की आवाज उठाई गई। भविष्य में भी कांग्रेस का यह संघर्ष जारी रहेगा।”वरिष्ठ कांग्रेस नेता बाबू रणविजय सिंह सैनी ने कहा:कांग्रेस एक विचारधारा है जिसने देश को आज़ादी दिलाई। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर रुड़की की तरक्की के लिए कांग्रेस के झंडे के नीचे कार्य करें।”इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर की कार्यकारिणी के नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए और शुभकामनाएं दी गईं।
प्रमुख उपस्थिति:महिला जिला अध्यक्ष – उदय जैनडॉ. सुरेन्द्र प्रजापति, जावेद गॉड (पूर्व पार्षद), अजय चौधरी, मेला राम प्रजापति, विजयपाल सिंह, अभय सिंह सैनीराहुल डबराल, आशीष चौधरी (NSUI जिलाध्यक्ष), नसीम अहमद, राजा चौधरी एडवोकेट, विशाल सहगल, मोहित त्यागी, सुभाष चंद्र शर्मा, रोहित कुमार बाड़ी, मकसूद हसन, उम्मेद गाजी, मिंटू कुमार, नन्द लाल यादव, मनोज गिरी ,डॉ. परवेज़ आलम, डॉ. हरविंदर सिंह, तमरेज़ मिंटू प्रधान, लवी त्यागी, अब्दुल कादिर, प्रदीप ठाकुर, इरशाद प्रधान, नीरज, सलमान, शोमित नागर, सरदार जसबीर सिंह, राजीव शास्त्री, नितिन सैनी नीशू,मोहित कुमार चौधरी एडवोकेट, मास्टर कुर्बान, अश्विनी छाबड़ा, हिमांशु चौधरी, अज्जू गाड़ा, अरशद अली आदि।