September 13, 2025

गंगा आरती की पहल के लिए मेयर अनीता अग्रवाल को राष्ट्र निर्माण कान्क्लेव में विशेष सम्मान

(दिलशाद खान)(KNEWS18)

रुड़की की मेयर अनीता अग्रवाल को उनके धार्मिक एवं सांस्कृतिक योगदान के लिए धार्मिक-सांस्कृतिक राष्ट्र निर्माण कान्क्लेव-2025 में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें मां गंगा की पावन आरती की शुरुआत जैसी ऐतिहासिक पहल के लिए प्रदान किया गया, जो उत्तराखंड की आस्था और सांस्कृतिक चेतना को समर्पित मानी जाती है।

सम्मान ग्रहण करते हुए मेयर अनीता अग्रवाल ने कहा, “यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि समस्त रुड़की वासियों का है। यह उनकी आस्था और सहयोग का प्रतीक है।” उन्होंने यह भी कहा कि इस पहल की प्रेरणा उन्हें उत्तराखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विकास और संस्कृति के समन्वय वाली सोच से मिली।

कार्यक्रम में देशभर से अनेक संत महापुरुष उपस्थित रहे जिनमें आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज, परम पूज्य देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज, जैन मुनि लोकेश जी महाराज और परम पूज्य सुधांशु महाराज जी शामिल थे। सभी वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति, धर्म और समाज की मजबूती में ऐसे आयोजनों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

इस आयोजन का नेतृत्व न्यूज़ चैनल के प्रधान संपादक डॉ. सुरेश चौहान द्वारा किया गया। उनका उद्देश्य धार्मिक व सांस्कृतिक मूल्यों को समाज में पुनर्स्थापित करना था।

कार्यक्रम के अंत में मेयर अनीता अग्रवाल ने न्यूज़ चैनल परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह भविष्य में भी रुड़की की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संजोने में निरंतर प्रयासरत रहेंगी। उनके इस सम्मान से न केवल नगर का नाम देशभर में रोशन हुआ है, बल्कि नगरवासियों ने भी उन्हें ढेरों शुभकामनाएं और बधाइयाँ दी हैं

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!