November 8, 2026

झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति ने देश, प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों को दी दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की हार्दिक शुभकामनाएं

(ब्योरो दिलशाद खान KNEWS 18)

झबरेड़ा। झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीरेंद्र जाति ने दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों, प्रदेशवासियों और क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के सुखमय, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि दीपावली का त्योहार खुशियों, उमंग और नई ऊर्जा का प्रतीक है। यह पर्व हम सभी को अंधकार से प्रकाश की ओर तथा बुराई से अच्छाई की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।

विधायक वीरेंद्र जाति ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली का पावन पर्व प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में ढेर सारी खुशियां, उजाला और समृद्धि लेकर आए। मां लक्ष्मी जी की कृपा सभी परिवारों पर बनी रहे और हर घर धन-धान्य से परिपूर्ण हो। उन्होंने कहा कि त्योहार हमारी भारतीय संस्कृति और परंपराओं की पहचान हैं। ऐसे अवसर समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

उन्होंने विशेष रूप से बच्चों से सुरक्षित एवं प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाने की अपील की। विधायक ने कहा कि बच्चे अपने माता-पिता और बड़ों की देखरेख में ही पटाखे जलाएं तथा खतरनाक आतिशबाजी से दूरी बनाए रखें। दीपावली खुशियों का त्योहार है, इसलिए अपनी सुरक्षा के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि पटाखों से निकलने वाला धुआं पर्यावरण को प्रदूषित करता है और इसका असर बच्चों, बुजुर्गों तथा बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसलिए सभी लोग पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें और अधिक से अधिक मिट्टी के दीपक जलाकर प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाएं।

गोवर्धन पूजा के अवसर पर उन्होंने सभी को प्रकृति, गौवंश और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं भैयादूज के पावन पर्व पर भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के रिश्ते की शुभकामनाएं दीं।

अंत में विधायक वीरेंद्र जाति ने सभी क्षेत्रवासियों से त्योहारों को आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील करते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!