November 8, 2026

फोनिक्स यूनिवर्सिटी के चेयरमैन चेरब जैन ने दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की दी शुभकामनाएं

(ब्योरो दिलशाद खान KNEWS 18) 

रुड़की। फोनिक्स यूनिवर्सिटी के चेयरमैन चेरब जैन ने दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज के पावन अवसर पर देश, प्रदेश और क्षेत्रवासियों सहित समस्त रुड़कीवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि प्रकाश का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा हर परिवार में प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे की भावना मजबूत हो।

चेरब जैन ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह हमें अपने सामाजिक और राष्ट्रीय दायित्वों का भी एहसास कराता है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इस पावन पर्व को अपने परिवार और मित्रों के साथ हर्षोल्लास एवं सुरक्षित तरीके से मनाएं। त्योहार की खुशियों के बीच अपनी और दूसरों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

उन्होंने विशेष रूप से बच्चों से अपील करते हुए कहा कि दीपावली खुशियों और रोशनी का त्योहार है। सभी बच्चे अपने माता-पिता और बड़ों की देखरेख में ही पटाखों का इस्तेमाल करें। खतरनाक पटाखों से दूरी बनाएं और सुरक्षा के नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखना भी हम सभी की जिम्मेदारी है। इसलिए सभी लोग प्रदूषणमुक्त एवं पर्यावरण के अनुकूल दीपावली मनाने का संकल्प लें।

स्थानीय व्यापारियों से खरीदारी करने का किया आग्रह

चेरब जैन ने अपने संदेश में स्थानीय व्यापार और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस दीपावली प्रत्येक व्यक्ति को यह संकल्प लेना चाहिए कि त्योहार के दौरान होने वाली खरीदारी का कुछ हिस्सा स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों से जरूर किया जाए। स्थानीय व्यापारी हमारे आर्थिक तंत्र की रीढ़ हैं। उनके व्यवसाय को मजबूत करना भी राष्ट्रहित में हमारा महत्वपूर्ण योगदान है।

उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार भारतीय नागरिक होने के नाते हमें अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को समझना चाहिए। छोटे-छोटे प्रयासों से भी देश की अर्थव्यवस्था और स्थानीय रोजगार को मजबूती मिल सकती है।

अंत में चेरब जैन ने एक बार फिर समस्त देशवासियों, प्रदेशवासियों और रुड़की क्षेत्र के लोगों को दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएं देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने अपने संदेश का समापन जय राम जय के साथ किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!