रुड़की पुलिस की वारंटियों पर कार्रवाई, महिला वारंटी समेत 4 गिरफ्तार
(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS 18)
रुड़की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में गैर-जमानती वारंटों की तामील को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली रुड़की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला वारंटी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी लंबे समय से न्यायालय में गैरहाजिर चल रहे थे।
पुलिस टीमों ने 8 सितंबर 2026 को वारंटियों के संभावित ठिकानों और उनके मकानों पर दबिश देकर चारों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
गिरफ्तार वारंटियों में दीपक पुत्र स्वर्गीय राजू और राजेश उर्फ लक्ष्य पुत्र बृजलाल, दोनों निवासी पीर बाबा कॉलोनी रुड़की, शामिल हैं। दोनों के खिलाफ वर्ष 2021 के एक मामले में विभिन्न धाराओं के तहत वारंट जारी थे। इसके अलावा ममता पत्नी स्वर्गीय ब्रह्म दत्त, निवासी गोल बटा मिलाप नगर, कोतवाली रुड़की, को आबकारी अधिनियम से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया।
चौथे वारंटी प्रशांत पाल पुत्र जनक सिंह, निवासी मोहनपुरा, कोतवाली रुड़की, को धारा 336 आईपीसी से संबंधित मामले में पकड़ा गया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक चंद्र मोहन सिंह, उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, उप निरीक्षक अंशु चौधरी, हेड कांस्टेबल रजत चौधरी तथा कांस्टेबल अनिल शर्मा और रंग मोहन शामिल रहे।
*नाम पता वारंटी*
============
1- दीपक पुत्र स्वर्ग राजू निवासी पीर बाबा कॉलोनी रुड़की वाद संख्या- 1547/2021 धारा 323.325.504.506 ipc
2- राजेश उर्फ लक्ष्य पुत्र बृजलाल निवासी पीर बाबा कॉलोनी रुड़की वाद संख्या-1547/2021 धारा 352.323.325.504.506
3- ममता पत्नी स्वर्ग ब्रह्म दत्त निवासी गोल बटा मिलाप नगर कोतवाली रुड़की वाद संख्या 4000/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम
4. प्रशांत पाल पुत्र जनक सिंह निवासी मोहनपुरा कोतवाली रुड़की संबंधित वाद संख्या 1309/21 धारा 336 ipc

