August 28, 2026

रुड़की में रक्षाबंधन की रौनक, चावला ट्रेडर्स पर राखियों की खरीदारी को उमड़ी भीड़

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS 18)

रुड़की। रक्षाबंधन के पावन पर्व को लेकर रुड़की शहर में उत्साह और बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। नेहरू स्टेडियम के पास स्थित चावला ट्रेडर्स पर आकर्षक एवं आधुनिक डिजाइन की राखियां खरीदने के लिए ग्राहकों की भारी भीड़ पहुंच रही है। बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए यहां राखियों की अलग-अलग वैरायटी उपलब्ध कराई गई है।

रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और अटूट रिश्ते का प्रतीक माना जाता है। इसी पर्व को खास बनाने के लिए चावला ट्रेडर्स की ओर से इस बार ग्राहकों की पसंद और जरूरत के अनुसार राखियों की विशेष श्रृंखला तैयार की गई है। बच्चों के लिए पंखे वाली राखी, मैग्नेट वाली राखी, स्पाइडरमैन कैरेक्टर राखी और घड़ी वाली राखी सहित कई आधुनिक डिजाइन लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।

चावला ट्रेडर्स की ऑनर रुचि चावला और कमल चावला ने क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन और जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि इस बार अधिक जगह उपलब्ध होने के कारण पहले की तुलना में ज्यादा वैरायटी रखी गई है। बच्चों के लिए राखियों के साथ ब्रेसलेट, गेम्स और विभिन्न प्रकार के खिलौने भी उपलब्ध हैं।

चावला ट्रेडर्स के अनुसार बच्चों को ध्यान में रखते हुए ऐसी राखियां भी लाई गई हैं, जिन्हें राखी बांधने के बाद बच्चे खिलौने के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। संचालकों का कहना है कि बच्चों के लिए उपलब्ध राखियां भारत में निर्मित हैं और यहां चीनी राखियों की बिक्री नहीं की जा रही है।

भैया-भाभी के लिए भी सुंदर और आकर्षक राखियों की विशेष रेंज उपलब्ध कराई गई है। अलग-अलग पसंद और बजट को ध्यान में रखते हुए राखियों की कीमत 50 रुपये से शुरू होकर 500 रुपये तक रखी गई है। ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

रुचि चावला ने बताया कि उन्हें ग्राहकों की ओर से लगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। उचित कीमत, अच्छी क्वालिटी और बेहतर व्यवहार के कारण ग्राहकों का चावला ट्रेडर्स पर विश्वास बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि संस्थान को इस क्षेत्र में काम करते हुए करीब पांच वर्ष हो चुके हैं।

कमल चावला ने कहा कि रक्षाबंधन को लेकर चावला ट्रेडर्स पर ग्राहकों के लिए राखियों की बड़ी वैरायटी उपलब्ध कराई गई है। बच्चों, भैया-भाभी और महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए नए डिजाइन लाए गए हैं। उन्होंने कहा कि उचित कीमत और अच्छी क्वालिटी के साथ ग्राहकों को बेहतर सेवा देना हमारी प्राथमिकता है।

चावला ट्रेडर्स पर रक्षाबंधन के साथ अन्य त्योहारों से संबंधित सामान भी उपलब्ध कराया जाता है। जन्माष्टमी के लिए नटखट गोपाल की ड्रेस, सुंदर झूले, सोफा-कम-बेड तथा पूजा और सजावट से जुड़ी सामग्री की भी आकर्षक वैरायटी मौजूद है।

चावला ट्रेडर्स की ओर से सभी रुड़कीवासियों और प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!