रुड़की में कांग्रेस सेवादल का संगठनात्मक विस्तार, नीरज अग्रवाल को मिली महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी
(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS 18)
रुड़की। कांग्रेस सेवादल ने रुड़की महानगर में संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नीरज अग्रवाल को महानगर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रभारी विष्णु शर्मा ने नीरज अग्रवाल को नई जिम्मेदारी दी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने दोनों नेताओं का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
बारिश और खराब मौसम के बावजूद कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी कैंप कार्यालय पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर खासा जोश और उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी विष्णु शर्मा ने भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा के मुद्दे को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनता महंगाई और बेरोजगारी जैसी समस्याओं से परेशान है, लेकिन सरकार इन मूल मुद्दों पर पर्याप्त चर्चा नहीं करती। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के समय धर्म और जाति जैसे मुद्दों को सामने लाकर जनता का ध्यान वास्तविक समस्याओं से हटाने का प्रयास किया जाता है। विष्णु शर्मा ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की नाकामियों और जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर घर-घर तक जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवादल का संगठनात्मक विस्तार पार्टी की चुनावी तैयारियों को मजबूती देगा।
नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह सभी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे। उन्होंने सेवादल को बूथ स्तर तक सक्रिय करने और संगठन को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
पूर्व मेयर गौरव गोयल ने भी नीरज अग्रवाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि रुड़की में कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं।
कार्यक्रम में लवी त्यागी, राजेंद्र सिंह, उदय सिंह पुंडीर, श्रवण गोस्वामी, सुभाष सेनी, समीर मलिक, नितिन मित्तल, रईस अहमद, कमलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में दिखाई दिया उत्साह कांग्रेस की आगामी चुनावी तैयारियों की सक्रियता को दर्शाता नजर आया।
इस अवसर पर उमेद गुप्ता, मोहित रस्तोगी, चारू पार्षद, विपिन डाबरा, मोहित सिद्धवाल, अर्जित मित्तल, गौरव आर्य, लवी त्यागी (प्रदेश उपाध्यक्ष, सेवादल), पिंटू शाह, नवीन जैन, अभय बत्रा, अमित चौधरी, मनोज वर्मा, सचिन पुंडीर, श्याम सिंह, सचिन गुप्ता, नसीम, विष्णु शर्मा (प्रदेश प्रभारी, कांग्रेस सेवादल), राजेंद्र सिंह (पूर्व सांसद, हरिद्वार), उदय सिंह पुंडीर, कलीम खान, श्रवण गोस्वामी, सुभाष सेनी, समीर मलिक, मकसूद हसन, नितिन जिंदल, रईस अहमद, सलमान, कमलेश कुमार (पप्पू भैया), अमन, नीरज गोयल (पूर्व मेयर, रुड़की), गोपाल सिंह गढ़िया, उमेश देव, प्रमोद (बारिया), सलमान खान, शिवशाद, महफ़ूज़ उर्फ चांद, सलीम खान, अनुप शर्मा, सलमान खान आदि उपस्थित रहे।
