जन अधिकार पार्टी की महापंचायत में उमड़ा जनसैलाब, 2027 के लिए हरिद्वार से भरी चुनावी हुंकार!

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)

हरिद्वार। जन अधिकार पार्टी (ज.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली का हरिद्वार हाईवे पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और गाड़ियों के लंबे काफिले के साथ भव्य स्वागत किया। स्वागत के बाद आज़ाद अली मरगूपुर मुस्तफाबाद पहुंचे, जहां इंतजार द्वारा आयोजित ठेकेदार जांगु के यहां विशाल जनसभा में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम स्थल तक युवाओं ने बाइक रैली निकालकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और पूरे क्षेत्र में जन अधिकार पार्टी के समर्थन का माहौल दिखाई दिया।
मरगूपुर मुस्तफाबाद में आयोजित जनसभा में ग्रामीणों और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जनसभा में जुटे जनसैलाब को देखकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हो गईं। कार्यक्रम के दौरान लगभग 600 लोगों ने जन अधिकार पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को समर्थन देने का संकल्प लिया।
सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली ने घोषणा की कि जन अधिकार पार्टी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में हरिद्वार जिले की सभी 11 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य से मैदान में उतरी है और समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति की आवाज बनने का कार्य कर रही है।
आज़ाद अली ने कांग्रेस और भाजपा दोनों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वर्षों से मुस्लिम समाज को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने कहा कि अब जनता जागरूक हो चुकी है और किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि जन अधिकार पार्टी की लड़ाई केवल सत्ता से नहीं बल्कि उन लोगों से भी है जो समाज को कमजोर करने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, “हमारी लड़ाई दोहरी है। एक तरफ मौजूदा सरकार की नीतियों, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक तानाशाही के खिलाफ संघर्ष करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर उन लोगों से भी लड़ना पड़ रहा है जो समाज को अपने निजी हितों के लिए इस्तेमाल करते रहे हैं।”
जनसभा में आज़ाद अली ने कहा कि पार्टी को बी-टीम या सी-टीम कहकर बदनाम करने की कोशिशें की जाएंगी, लेकिन जन अधिकार पार्टी जनता के बीच रहकर उनके मुद्दों की लड़ाई लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि जनता ही लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत है और वही तय करेगी कि कौन समाज का सच्चा प्रतिनिधि है।
कार्यक्रम के आयोजक इंतजार की सराहना करते हुए आज़ाद अली ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र में एक नई राजनीतिक शुरुआत की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में हर क्षेत्र से ऐसे नेतृत्व उभरेंगे जो निष्पक्ष रूप से समाज की आवाज बन सकें।

इंतजार ठेकेदार जांगू ने कहा कि उन्होंने जन अधिकार पार्टी (ज.) की नीतियों और जनता के अधिकारों की लड़ाई से प्रभावित होकर पार्टी का दामन थामा है। उन्होंने 600 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। साथ ही संकल्प लिया कि 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत कर जीत दिलाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष हसरत अली ने कहा कि जन अधिकार पार्टी तेजी से जनता का विश्वास जीत रही है। उन्होंने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी हरिद्वार की सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। जनता बदलाव चाहती है और पार्टी जनहित, विकास तथा आम लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रदेश सचिव कुर्बान अली ने कहा कि जन अधिकार पार्टी (ज.) प्रदेशभर में तेजी से संगठन का विस्तार कर रही है। उन्होंने कहा कि मरगूपुर मुस्तफाबाद की जनसभा और 600 लोगों की सदस्यता से पार्टी को नई मजबूती मिली है। 2027 विधानसभा चुनाव में जनता के सहयोग से पार्टी मजबूत विकल्प बनकर उभरेगी।

जिलाध्यक्ष नदीम ने कहा कि जन अधिकार पार्टी (ज.) लगातार जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बना रही है। उन्होंने कहा कि मरगूपुर मुस्तफाबाद की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब जनता के विश्वास का प्रमाण है। 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूती से मैदान में उतरकर जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देगी।

गरिमा ठाकुर ने कहा कि जन अधिकार पार्टी (ज.) समाज के हर वर्ग की आवाज बनकर उभर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों को न्याय दिलाना पार्टी की प्राथमिकता है। जनसभा में मिले व्यापक जनसमर्थन से स्पष्ट है कि जनता बदलाव चाहती है और 2027 में नया विकल्प चुनेगी।

मुस्लिम क्षेत्रों में नेतृत्व की कमी के सवाल पर उन्होंने कहा कि समाज के भीतर से नेतृत्व तैयार करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जनता अब केवल वादों से नहीं बल्कि काम करने वाले नेताओं को पहचानने लगी है। कार्यक्रम के अंत में पार्टी कार्यकर्ताओं ने 2027 के चुनाव में मजबूती के साथ उतरने और जन अधिकार पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस दौरान प्रदेश सचिव कुर्बान अली , प्रदेश उपाध्यक्ष हसरत जिलाध्यक्ष नदीम,युवा ज़िला अध्यक्ष सालिम शाह,युवा महासचिव मो. आजम, जिलाध्यक्ष गरिमा ठाकुर, इंतजार,फरमान, सत्तार,कामिल,उस्मान, इस्तेकार, शाहिद, आसिफ,हसद,आस मोहम्मद, आशिक़,साहिब सेहबान,रहमान, मुबारिक साऊद आदि मौजूद रहे ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!