रुड़की में ‘निहारी हाउस’ का भव्य शुभारंभ, स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ मिलेगा बेहतर खानपान का अनुभव

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)

रुड़की। सत्ती मोहल्ला स्थित नए प्रतिष्ठान ‘निहारी हाउस’ का शुभारंभ नगर के गणमान्य नागरिकों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। प्रतिष्ठान का उद्घाटन प्रसिद्ध धर्मगुरु मुफ्ती मोहम्मद सलीम ने विशेष दुआओं के साथ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिष्ठान की तरक्की, खैर-ओ-बरकत तथा नगर में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ की।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पिरान कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद ने नए प्रतिष्ठान के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रुड़की में इस प्रकार का आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण निहारी हाउस खुलना शहर के खानपान क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक पहल है। उन्होंने कहा कि यहां नगरवासियों को उचित दरों पर स्वादिष्ट और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध होगा, जिससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में युवा शिक्षा और खेलों के साथ-साथ स्वरोजगार के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार न केवल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाता है, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा करता है। ऐसे प्रयास समाज और देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
वहीं पूर्व मेयर यशपाल राणा ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ व्यवसाय और स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर युवा ही अपने परिवार और समाज के विकास में प्रभावी योगदान दे सकता है। उन्होंने निहारी हाउस के संचालकों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रतिष्ठान के स्वामी जुबैर अहमद, मोहम्मद अर्सलान, अनुहार और मोहम्मद शान ने समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि निहारी हाउस में निहारी सहित विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट और उच्च गुणवत्ता वाले व्यंजन ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेंगे। उनका उद्देश्य बेहतर स्वाद, स्वच्छता और उत्कृष्ट सेवा के माध्यम से लोगों का विश्वास जीतना है।
समारोह के दौरान अतिथियों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी, मौलाना अजहरुल हक, पार्षद संजीव राय, युवा समाजसेवी शेख जमाल अहमद, बाबू अब्दुल कय्यूम, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कलीम खान, पूर्व पार्षद मोहसिन अल्वी, मोहम्मद सालिम गौड, मोहम्मद सुल्तान, मोहम्मद अरशद, नादिर अली, मोहम्मद अकरम, मोहम्मद आलम ठेकेदार, मोहम्मद मुलनवाज, राहत खान, जुबैर मलिक, हाजी लुकमान कुरैशी, हाजी मोहम्मद ईनाम, मकसूद हसन, अब्दुल्लाह अंसारी, हाजी महबूब कुरैशी, मोहम्मद शाहिद, परवेज अली, सलीम अहमद, बशारत अली, सलामत अली, दिलशाद अहमद, सैयद जमाल, समद अंसारी, डॉ. साजिद हसन, उम्मेद गाजी एवं सलमान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!