प्रेस क्लब महानगर रुड़की में हिंदी पत्रकारिता दिवस धूमधाम से मनाया गया,पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों को किया गया सम्मानित

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)

रुड़की। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब महानगर रुड़की (रजि.) के कार्यालय में एक गरिमामय एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हिंदी पत्रकारिता के प्रवर्तक युगल किशोर शुक्ल तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं निर्भीक पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर पत्रकारिता के इतिहास, उसके मूल्यों और लोकतंत्र में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ किसान नेता सुभाष नम्बरदार ने प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकारों को शॉल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज को जागरूक करने और सही दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। वर्तमान समय में पत्रकारों की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है, क्योंकि समाज को सही और तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है।
प्रेस क्लब महानगर रुड़की के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा एवं महामंत्री मोनू शर्मा ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने देश और समाज को जागरूक करने, जनभावनाओं को अभिव्यक्ति देने तथा लोकतंत्र को सशक्त बनाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि बदलते समय और तकनीकी चुनौतियों के बीच पत्रकारों को अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीयता और सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने पत्रकारिता के सामने मौजूद चुनौतियों, उसके मूल्यों और समाज निर्माण में उसकी भूमिका पर अपने विचार रखे। प्रेस क्लब के निदेशक चौधरी अनवर राणा एवं देशराज पाल ने घोषणा की कि आगामी वर्ष हिंदी पत्रकारिता दिवस को और अधिक भव्य एवं व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा, ताकि पत्रकारिता के महत्व और उसके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सके।
वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अरशद हुसैन, असलम अंसारी, प्रवेज आलम, संदीप चौधरी सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं बल्कि जनहित और सत्य के प्रति समर्पण का माध्यम है। उन्होंने युवा पत्रकारों से पत्रकारिता की मूल भावना को समझते हुए निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष आरिफ नियाजी ने किया। इस अवसर पर दिवंगत पत्रकार राव शाहनवाज खान, युवा पत्रकार सूरज वर्मा तथा अन्य दिवंगत पत्रकार साथियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।
कार्यक्रम में नरेंद्र कुमार, संदीप कश्यप, दीक्षा गुप्ता, श्याम सुंदर, विशाल शर्मा, दिलशाद खान, मोहम्मद आलम सहित प्रेस क्लब महानगर रुड़की के अनेक सदस्य, पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और पत्रकारिता के मूल्यों को सशक्त बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!