उमेश कुमार ने किया सिस्टर हब कैफे का शुभारंभ, सिविल लाइन में मिलेगा लजीज स्वाद

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)

रुड़की। सिविल लाइन क्षेत्र में नए अंदाज और स्वाद के साथ शुरू हुए “सिस्टर हब कैफे” का शुभारंभ खानपुर विधायक उमेश कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक ने कैफे संचालिका को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम के दौरान विधायक उमेश कुमार ने कैफे में उपलब्ध विभिन्न ड्रिंक्स, स्नैक्स, सैंडविच, चिप्स और कुरकुरे आदि का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि रुड़की में युवाओं और परिवारों के लिए इस प्रकार के आधुनिक और बेहतर फूड पॉइंट्स की आवश्यकता है, जहां स्वाद के साथ गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए।


कैफे में स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खास तरह के हेल्दी शेक्स और ड्रिंक्स भी उपलब्ध कराए गए हैं। विधायक उमेश कुमार ने स्वयं शेक का स्वाद लिया और उसकी गुणवत्ता की सराहना की। उन्होंने कैफे संचालिका की मेहनत और नए प्रयास की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि यह कैफे निश्चित रूप से लोगों की पसंद बनेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, युवा एवं शुभचिंतक मौजूद रहे। कैफे के आकर्षक माहौल और स्वादिष्ट व्यंजनों को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कैफे संचालिका ने बताया कि वह कड़ी मेहनत के दम पर इस मुकाम तक पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि पहले रुड़की में उनकी दो अलग-अलग स्थानों पर चिप्स और चाट की ठेलियां लगती थीं, लेकिन मेहनत और लोगों के सहयोग से आज उन्होंने अपना कैफे शुरू किया है। उन्होंने कहा कि “सिस्टर हब कैफे” को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है।संचालिका ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि विधायक उमेश कुमार का कैफे में आना उनके लिए बेहद प्रेरणादायक रहा। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनकी मेहनत उन्हें इस मुकाम तक पहुंचा देगी। विधायक द्वारा हौसला बढ़ाए जाने पर उन्होंने उनका आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!