मंगलौर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन चोरी की बाइक सहित शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)

हरिद्वार जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कोतवाली मंगलौर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरों में हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौतम सहरावत पुत्र पवन कुमार निवासी सैनिक विहार कॉलोनी, कर्नल इकलेव रोड, रुड़की के रूप में हुई है। आरोपी लंबे समय से वाहन चोरी की घटनाओं में सक्रिय बताया जा रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।जानकारी के मुताबिक सहारनपुर निवासी विजय कुमार पुत्र प्रीतम सिंह ने कोतवाली मंगलौर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर नंबर UP11AE-1409 अशोकापुरम क्षेत्र से चोरी हो गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक मंगलौर ने अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया और वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए अभियान शुरू किया गया।मंगलौर पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य डिजिटल साक्ष्यों की गहनता से जांच की। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर लगातार संदिग्धों पर नजर रखी गई। पुलिस की मेहनत रंग लाई और ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस टीम ने आरोपी गौतम सहरावत को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद कीं। बरामद वाहनों में एक मोटरसाइकिल कोतवाली मंगलौर क्षेत्र से जबकि दो मोटरसाइकिलें कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र से चोरी की गई थीं। बरामद वाहनों में स्प्लेंडर बाइक नंबर UP11AE-1409, एक बिना नंबर की काले रंग की हीरो स्प्लेंडर तथा एक अन्य काले रंग की हीरो मोटरसाइकिल शामिल है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ वर्ष 2022 में कोतवाली रुड़की में धारा 404 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके अलावा वर्ष 2024 और 2026 में भी विभिन्न धाराओं में वाहन चोरी एवं अन्य अपराधों से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं।इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वाजिन्द्र नेगी, कांस्टेबल मनीष और कांस्टेबल आमिर शामिल रहे। वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मंगलौर पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से आम जनता में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है, वहीं वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में इसे बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!