कुष्ठ आश्रम में सादगी से मनाया गया समाजसेवी व पत्रकार इमरान देशभक्त का 52वां जन्मदिन

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)

रुड़की। समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार इमरान देशभक्त का 52वां जन्मदिन इस वर्ष बेहद सादगी और सेवा भाव के साथ चंद्रपुरी स्थित कुष्ठ आश्रम में मनाया गया। कार्यक्रम में नगर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनीतिक नेताओं तथा पत्रकारों ने पहुंचकर इमरान देशभक्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके सामाजिक योगदान, सेवा भावना तथा सरल व्यक्तित्व की सराहना की।
कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक एकता से ओतप्रोत दिखाई दिया। जन्मदिन समारोह के दौरान कुष्ठ आश्रम में रह रहे लोगों को फल, शीतल पेय और अन्य उपयोगी वस्तुएं वितरित की गईं। उपस्थित लोगों ने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसर को जरूरतमंदों के बीच मनाना इमरान देशभक्त के मानवीय चरित्र और समाज सेवा के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
रुड़की मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने इमरान देशभक्त को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने नाम के अनुरूप सच्चे देशभक्त होने के साथ-साथ मानवता के प्रति भी समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि हर धर्म और समाज के लोग उनका सम्मान करते हैं, जो उनके निष्काम सेवा भाव का परिणाम है।
पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि उनके और इमरान देशभक्त के संबंध लगभग तीस वर्षों पुराने हैं और वे उन्हें अपने परिवार के सदस्य तथा भाई की तरह मानते हैं। उन्होंने कहा कि इमरान देशभक्त ने हमेशा समाजहित में कार्य किया है और लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता उनकी मेहनत और ईमानदारी का प्रमाण है। गौरव गोयल ने यह भी कहा कि उनके चुनाव के दौरान इमरान देशभक्त ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसे पूरा नगर जानता है।
आचार्य रजनीश शास्त्री जी महाराज ने कहा कि धार्मिक आयोजनों और सामाजिक कार्यक्रमों में इमरान देशभक्त हमेशा बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं और हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाते हैं। वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं समाजसेविका पूजा गुप्ता ने कहा कि इमरान देशभक्त दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मानवता की सेवा को प्राथमिकता देते हैं और यही उनकी सबसे बड़ी पहचान है।
कार्यक्रम का संचालन अंतरराष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी ने किया। उन्होंने कहा कि इमरान देशभक्त की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वे हर जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाते हैं। चाहे सामाजिक कार्यक्रम हो, धार्मिक आयोजन हो या राजनीतिक गतिविधियां, हर क्षेत्र में उन्हें सभी दलों और समाजों का प्यार और सम्मान प्राप्त है।
महिला आयोग की पूर्व सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री रश्मि चौधरी ने कहा कि इमरान देशभक्त ने अपने व्यवहार, मेहनत और वफादारी से समाज में अलग पहचान बनाई है। वहीं देशभक्ति गीत गायक पत्रकार सैयद नफीसुल हसन ने जन्मदिन पर बधाई गीत प्रस्तुत करते हुए उन्हें अपना सगा भाई बताते हुए उनकी सेवा भावना की सराहना की।
इस अवसर पर भावुक होते हुए इमरान देशभक्त ने कहा कि उन्होंने जीवन की कठिन परिस्थितियों से संघर्ष करते हुए समाज सेवा के बल पर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने अपने गुरु अफजल मंगलौरी का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनसे उन्हें जीवन में बहुत कुछ सीखने को मिला है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी एवं किसान कामगार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुभाष नंबरदार, मास्टर गयासुद्दीन, अनूप शर्मा, सरस्वती रावत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!