September 22, 2026

रुड़की के मेथोडिस्ट गर्ल्स पीजी कॉलेज में यादगार बना फेयरवेल समारोह , कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने छात्राओं को किया प्रेरित

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)

रुड़की। सिविल लाइंस स्थित मेथोडिस्ट गर्ल्स पीजी कॉलेज में आयोजित भव्य फेयरवेल समारोह उत्साह, उमंग और भावनाओं के साथ संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा एवं समाजसेविका मनीषा बत्रा मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। कॉलेज परिसर में कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों और अतिथियों की मौजूदगी ने माहौल को और भी गरिमामय बना दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत से हुआ, जिसमें कॉलेज प्रशासन और छात्राओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान पूरे परिसर में उत्साह का वातावरण देखने को मिला। अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने छात्राओं को जीवन के नए चरण के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का साधन नहीं है, बल्कि यह आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व निर्माण की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि आज की बेटियां हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और समाज में अपनी पहचान स्थापित कर रही हैं।
उन्होंने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने ज्ञान, संस्कार और मेहनत के बल पर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन करें। मंत्री बत्रा ने यह भी कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच बेहद जरूरी है।
वहीं समाजसेविका मनीषा बत्रा ने भी छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह शक्ति है जो उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाती है। उन्होंने छात्राओं को अपने लक्ष्य निर्धारित करने और उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
फेयरवेल समारोह के दौरान छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें नृत्य, संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें मेधावी छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान कई भावनात्मक पल भी देखने को मिले, जब छात्राओं ने अपने कॉलेज जीवन की यादें साझा कीं।
कार्यक्रम के अंत में कॉलेज परिवार ने सभी छात्राओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें जीवन में नई ऊंचाइयों को छूने का संदेश दिया। इस अवसर पर निदेशक मिस जे सिंह, एसोसिएट डायरेक्टर दीपिका चार्ली, प्रिंसिपल डॉ. अमिता श्रीवास्तव, मैनेजर इंटर कॉलेज श्रीमती अनीता सिंह, प्रिंसिपल इंटर कॉलेज सीमा कुमार, राकेश चार्ली एवं संजय मुकुंद सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
समारोह ने न केवल छात्राओं को एक नई दिशा देने का कार्य किया, बल्कि उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित भी किया। यह फेयरवेल कार्यक्रम लंबे समय तक सभी के दिलों में यादगार बना रहेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!