देहरादून जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हुआ भव्य स्वागत, मुकेश अग्रवाल ने किया अभिनंदन

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हरिद्वार के बैरागी कैंप मैदान में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य की समस्याओं को चुन-चुनकर समाप्त करने का कार्य कर रहे हैं, जिसके कारण प्रदेश तेज गति से विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है।
अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए अमित शाह ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं को अपनी पहचान, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए लंबे समय तक संघर्ष करना पड़ा और उस दौर में उन्हें रामपुर तिराहा कांड जैसी दुखद घटनाओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपाई ने उत्तराखंड, झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे नए राज्यों का गठन कर विकास की नई दिशा दी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड को संवारने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं, जिनमें धारा 370 को समाप्त करना, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का विकास और उज्जैन में महाकाल लोक का निर्माण प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में लागू नकल विरोधी कानून के कारण युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां मिलने लगी हैं, जिससे युवाओं में विश्वास बढ़ा है।
हरिद्वार में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मुकेश अग्रवाल ने खुशी जताते हुए इसे ऐतिहासिक और सफल आयोजन बताया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के हरिद्वार आगमन से भाजपा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है।
मुकेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और उत्तराखंड भी प्रगति के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में पारदर्शी शासन, रोजगार सृजन और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिसका लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है।
मुकेश अग्रवाल ने देहरादून स्थित जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन पर उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
मुकेश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार के ‘4 साल बेमिसाल’ पूर्ण होने के अवसर पर यह प्रवास प्रदेशवासियों और कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।






