February 4, 2026

रुड़की के गणेशपुर में फैशन डिज़ाइन इंस्टीट्यूट का भव्य उद्घाटन, ऋतु इनसेन रहीं मुख्य अतिथि, महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की ओर मजबूत कदम

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)

रुड़की देहरादून रोड पर गणेशपुर में फैशन डिज़ाइन इंस्टीट्यूट का भव्य उद्घाटन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस खास अवसर पर प्रसिद्ध और टैलेंटेड फैशन आइकन ऋतु इनसेन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उनके आगमन पर इंस्टीट्यूट के ऑनर, स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने बुके व फूल मालाएं भेंट कर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद ऋतु इनसेन ने रिबन काटकर विधिवत रूप से इंस्टीट्यूट का उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह में रुड़की के साथ-साथ मेरठ और मुजफ्फरनगर से भी बड़ी संख्या में छात्राएं शामिल हुईं, जो इस खास मौके का हिस्सा बनने के लिए यहां पहुंचीं। कार्यक्रम में युवतियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। यह फैशन डिज़ाइन इंस्टीट्यूट खास तौर पर महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है, जहां उन्हें प्रोफेशनल स्तर की सिलाई और फैशन डिजाइनिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इंस्टीट्यूट में तीन महीने का विशेष कोर्स संचालित किया जाएगा, जिसकी शुरुआत 15 जनवरी से होगी। इस कोर्स के दौरान छात्राओं को बेसिक से लेकर एडवांस लेवल तक सिलाई, डिजाइनिंग, फैब्रिक नॉलेज और फैशन ट्रेंड्स की जानकारी दी जाएगी। कोर्स की फीस डिस्काउंट करने के बाद ₹14,000 रखी गई है, ताकि हर वर्ग की युवतियां इस प्रशिक्षण का लाभ उठा सकें।
कार्यक्रम की सबसे खास और आकर्षक झलक उस समय देखने को मिली, जब कोर्स पूरा कर चुकी छात्राएं अपने द्वारा खुद डिज़ाइन और सिली गई खूबसूरत ड्रेसेज़ पहनकर समारोह में पहुंचीं। इन ड्रेसों ने न केवल दर्शकों का ध्यान खींचा, बल्कि यह भी साबित किया कि सही मार्गदर्शन और प्रशिक्षण से महिलाएं अपने हुनर को पहचान कर सफलता की नई राह बना सकती हैं। छात्राओं की रचनात्मकता और आत्मविश्वास ने सभी को प्रभावित किया।
इंस्टीट्यूट की ऑनर हरियाणा निवासी निशा धनकर ने बताया कि उनके द्वारा संचालित फैशन डिज़ाइन इंस्टीट्यूट पहले से ही मुजफ्फरनगर और मेरठ में सफलतापूर्वक चल रहे हैं। इन दोनों संस्थानों से अब तक हजारों छात्राएं प्रशिक्षण लेकर न सिर्फ आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि कई युवतियों ने अपना खुद का बुटीक शुरू कर रोजगार के नए अवसर भी सृजित किए हैं। रुड़की में यह उनका तीसरा इंस्टीट्यूट है, जो उत्तराखंड की युवतियों के लिए एक नया मंच प्रदान करेगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ऋतु इनसेन ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और अपने सिग्नेचर स्टाइल से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। उन्होंने छात्राओं के साथ सेल्फी भी ली, जिससे पूरे माहौल में उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा। अपने संबोधन में ऋतु इनसेन ने कहा कि हरियाणा में सफलता के बाद अब उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में फैशन डिज़ाइन इंस्टीट्यूट खोलना उनके लिए गर्व की बात है। वर्तमान में उनके 25 इंस्टीट्यूट सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं और जल्द ही दो नए इंस्टीट्यूट का उद्घाटन भी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें अपने हुनर के दम पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। आज कई छात्राएं कोर्स पूरा कर अपने परिवार का नाम रोशन कर रही हैं, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण है।इस मौके पर सुखराज धनखड़ ,निशा रानी, एकता चौधरी, अनु नेहरा, सकीना, यशवींन,पायल, सना,कोमल, संगीता आदि मौजूद रही ।

फैशन डिज़ाईन इंस्टिट्यूट रुड़की

पता – 64 पूर्वावली गणेशपुर देहरादून रोड opposite शिखा पेट्रोल पंप रुड़की

संपर्क करें मोबाइल 8607022989,7428321321

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!