December 22, 2025

इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन, “इंदिरा गांधी ने देश में राष्ट्रीयता के तत्व को स्थापित किया” – राजेन्द्र चौधरी

(ब्योरो – दिलशाद खान।KNEWS18)

रुड़की। जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की के तत्वाधान में आज भारत की पूर्व प्रधानमंत्री, लौह महिला, भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया और उनके योगदान को याद किया।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तथा वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि इंदिरा गांधी केवल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीयता का दृढ़ प्रतीक थीं। उन्होंने अपने नेतृत्व में भारत को विश्व पटल पर एक सशक्त और निर्णायक राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि इंदिरा गांधी का कार्यकाल देश के इतिहास में निर्णायक मोड़ के रूप में जाना जाता है। तटस्थ देशों के नेतृत्व में उनकी भूमिका ने भारत को शीत युद्ध से अलग रखते हुए स्वतंत्र विदेश नीति को नई दिशा दी।उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने विश्व शक्तियों के दबाव को नकारते हुए अपने दम पर इतिहास रचने का साहस दिखाया और इसी दृढ़ता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य पर एक नए देश का निर्माण कराया। उनके शासनकाल में भारत ने रक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल कीं। उन्होंने परमाणु क्षमता को विकसित करने का साहसिक निर्णय लिया, जिससे भारत की सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा दोनों को मजबूती मिली।चौधरी ने आगे कहा कि इंदिरा गांधी ने भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। देशहित को सर्वोपरि रखने वाली वह नेता अन्तिम क्षण तक राष्ट्र की उन्नति के लिए कार्य करती रहीं और इसी साहसपूर्ण नेतृत्व के कारण उन्हें विश्व की ‘आयरन लेडी’ के रूप में सम्मान मिला।इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता और प्रदेश महामंत्री विकास त्यागी ने भी इंदिरा गांधी को महान नेता बताया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण और देश के सर्वांगीण विकास के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए। उनकी नीतियों ने गरीबों को मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिनमें जिला उपाध्यक्ष वीणा आनंद, अजय चौधरी, मदन पाल भड़ाना, पीसीसी सदस्य अता उर रहमान, संजय गुड्डू, पूर्व पार्षद हाजी फजलुर्रहमान, पार्षद सुधीर चौधरी, सुभाष, रिज़वान अहमद, नीरज सैनी, सरदार प्रदीप सिंह, भूषण त्यागी, मोहित त्यागी, नवीन जैन, नीरज अग्रवाल, कमल मित्तल, मकसूद हसन, उम्मेद गाजी, राजा चौधरी एडवोकेट, वैभव सैनी, यासमीन खान, पंकज सोनकर, पंकज त्यागी, अजय राठौर, हेमेंद्र चौधरी, अजय भाई, डॉ. इरशाद मीर, जावेद तारिक, विशाल सहगल, नितिन त्यागी एडवोकेट, मोनू त्यागी, लवी त्यागी, हिमांशु चौधरी, गौरव शर्मा, डीपी गुप्ता, अमरदीप पोर्हीवाल, फैजान कुरैशी, मिंटू जायसवाल और नन्द लाल यादव सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और कांग्रेस विचारधारा को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!