भाजपा जिला रुड़की द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला कार्यशाला का आयोजन
(ब्योरो – दिलशाद खान।KNEWS18)
रुड़की। भारतीय जनता पार्टी जिला रुड़की द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता भाजपा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत रहीं। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के गायन के साथ हुआ।
मुख्य वक्ता दीप्ति रावत ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के उद्देश्य और महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि “स्थानीय उद्योगों को सशक्त बनाना, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना और युवाओं को उद्यमिता के प्रति प्रेरित करना ही सच्चे अर्थों में आत्मनिर्भर भारत की भावना है।”दीप्ति रावत ने कहा कि भारत को वैश्विक स्तर पर आत्मनिर्भर बनाने के लिए “लोकल से वोकल” बनना जरूरी है। हमें विदेशी निर्भरता को कम करने के लिए तकनीकी, औद्योगिक और कृषि क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा देना होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने क्षेत्र में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कार्य करना चाहिए।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल आर्थिक प्रगति का लक्ष्य नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय स्वाभिमान और आत्मबल का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुँचाएँ ताकि हर नागरिक इस दिशा में अपनी भूमिका निभा सके।जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने संगठनात्मक दृष्टि से आत्मनिर्भर भारत अभियान की कार्ययोजना प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि आने वाले तीन महीनों तक जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, कार्यशालाएँ और प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह को “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” का जिला प्रभारी घोषित किया गया।कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी एवं देशराज कर्णवाल ने भी उपस्थित रहकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान देश के भविष्य की दिशा तय करेगा और इस दिशा में हर नागरिक का योगदान आवश्यक है।इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा, वरिष्ठ नेता ललित मोहन अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा के वरिष्ठ नेता चौधरी धीर सिंह, जिला महामंत्री सागर गोयल, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अनीस गौड, पवन तोमर, सुशील त्यागी, सौरभ गुप्ता, भीम सिंह, संजय तोमर, मधुप त्यागी, सोनू धीमान, सतीश सैनी, तेजपाल मौर्य, नवनीत सिंह, सचिन झबरेड़ी, प्रतिभा चौहान, नितिन गोयल, पंकज नंदा सहित जिले और मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यशाला के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने का संकल्प लिया और यह प्रण किया कि वे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और स्वदेशी उद्योगों के सशक्तिकरण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।विधायक प्रदीप बत्रा ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जीवन में उतारने की अपील की।कार्यक्रम का संचालन अक्षय प्रताप सिंह और सागर गोयल ने कुशलतापूर्वक किया। इस अवसर पर अनीस गौड़, पवन तोमर, सुशील त्यागी, संजय अरोड़ा, सौरभ गुप्ता, भीम सिंह, मधुप त्यागी, सोनू धीमान, सतीश सैनी, तेजपाल मौर्य, नितिन गोयल, पंकज नंदा, गीता मलिक, बृज मोहन सैनी, सुमित अग्रवाल, अवनीश शर्मा समेत बड़ी संख्या में जिले और मंडलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।



