नगर निगम रुड़की ने सफाई कर्मचारी विजय कुमार को दी भावभीनी विदाई,मेयर प्रतिनिधि और नगर आयुक्त रहे मौजूद

(ब्योरो- दिलशाद खान।KNEWS18)
रुड़की। नगर निगम रुड़की द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों का विदाई सम्मान समारोह नगर निगम सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल व मुख्य नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी विशेष रूप से मौजूद रहे।समारोह के दौरान 42 वर्षों तक नगर निगम में सफाई कर्मचारी के पद पर ईमानदारी से सेवाएं देने वाले विजय कुमार को सेवानिवृत्त होने पर फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उनके पुत्र आशीष कुमार ने भावुक होते हुए कहा कि उनके पिता ने पूरी निष्ठा और लगन से नगर निगम की सेवा की है।विदाई समारोह में नगर निगम कर्मचारियों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाज़ी के बीच विजय कुमार का स्वागत कर उन्हें भावभीनी विदाई दी। बड़ी संख्या में नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी, वरिष्ठजन व परिजन कार्यक्रम में मौजूद रहे।नगर निगम अधिकारियों ने विजय कुमार की लंबी सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास और सम्मान के साथ किया गया।इस मौके पर यूनियन अध्यक्ष सनाती बिरला,संजीव बाल्मीकि,घनश्याम बिरला,विजय आकाश ,अनिल,विनय ,सुशील,सुरेश,ललित कुमार, धनप्रकाश यूनियन अध्यक्ष,विकास आशीष सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।