शिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब: पूर्व मेयर यशपाल राणा और व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने किया जलाभिषेक ,बांटा प्रसाद

ब्योरो(दिलशाद खान) (रिपोर्ट/KNEWS18)
रुड़की, 23 जुलाई – महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूरे शहर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। सिविल लाइंस स्थित शिव मंदिर में पूर्व मेयर यशपाल राणा अपने परिवार सहित पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का विधिवत जलाभिषेक किया। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कर सेवा भावना का परिचय दिया।इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप भी शिव मंदिर पहुंचे। उन्होंने भी शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों को शिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।
अरविंद कश्यप और उनकी टीम ने सेवा शिविर लगाकर बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। उन्होंने कहा कि “शिवरात्रि का पर्व भक्ति, श्रद्धा और सेवा का संदेश देता है।” उन्होंने भगवान शिव से सभी की मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना की। शिवरात्रि के पावन पर्व पर सिविल लाइंस शिव मंदिर समेत शहर और देहात के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने बेलपत्र, भांग, धतूरा व अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की। “बम-बम भोले” के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।शहर में जगह-जगह भंडारे और सेवा शिविर लगाए गए, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। रुड़की सहित आस-पास के इलाकों से भी श्रद्धालु शिव मंदिरों में पहुंचकर आस्था की मिसाल पेश कर रहे हैं। शिवरात्रि पर सज-धज कर तैयार शिव मंदिर शिवभक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे।यह पर्व एक बार फिर यह संदेश लेकर आया कि आस्था, सेवा और एकता के साथ हर पर्व को भव्यता से मनाया जा सकता है। इस मौके पर दीपक अग्रवाल ,कहर सिंह ,मनोज सैनी मनोज पुंडीर, सुनील कैप्टेन, योगेश सिंघल ,अजेश अग्रवाल,सभी महिलाओ की सेवा टीम ने शिविर में भक्तो की सेवा में उपस्थित रहे।