ब्रह्माकुमारीज आश्रम में मातृदिवस पर माताओं को किया गया सम्मानित
(दिलशाद खान)
(न्यूज़ रुड़की)।मातृ दिवस के उपलक्ष में ब्रह्माकुमारीज आश्रम में पहुंची पूर्व मेयर कांग्रेस प्रत्याशी एवं वरिष्ठ समाजसेविका पूजा गुप्ता ने कहा कि मां केवल शब्द नहीं,बल्कि बच्चों की पूरी दुनिया होती है।सभी को अपनी मां का सम्मान करना चाहिए।
इस दौरान ब्रह्मकुमारी आश्रम की ओर से वरिष्ठ समाजसेविका पूजा गुप्ता का सम्मान किया गया। इस दौरान महिलाओं ने मेडिटेशन और अध्यात्म से जुड़ी गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम में गृहिणियों को बताया गया कि वे कैसे अपने दैनिक जीवन में मेडिटेशन को शामिल कर सकती हैं। माता को प्रथम गुरु और भगवान का दूसरा रूप बताया गया। पूजा गुप्ता ने धरती मां की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि वह कष्ट सहकर हमें अन्न-जल प्रदान करती है। उन्होंने भारत माता के प्रति कर्तव्य निभाने का आग्रह किया।उन्होंने मां को परिवार की धुरी बताया उन्होंने बच्चों के संस्कारों पर मां के प्रभाव को विशेष रूप से रेखांकित किया।
इस अवसर पर रेलवे बोर्ड के सदस्य पूजा नंदा,समाजसेवी का नीलम चौधरी आदि महिला मौजूद रहीं।



