November 8, 2026

नगर पंचायत चेयरमैन किरण चौधरी ने देश, प्रदेश और झबरेड़ा वासियों को दी दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की हार्दिक शुभकामनाएं

(ब्योरो दिलशाद खान KNEWS 18)

झबरेड़ा। दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज के पावन पर्व पर नगर पंचायत चेयरमैन किरण चौधरी ने समस्त देशवासियों, प्रदेशवासियों एवं झबरेड़ा कस्बे के नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कामना की कि ये पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली लेकर आएं।

चेयरमैन किरण चौधरी ने कहा कि दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के महत्वपूर्ण पर्व हैं। ये त्योहार हमें प्रेम, भाईचारे, आपसी सद्भाव और परिवार के प्रति सम्मान का संदेश देते हैं। सभी लोगों को इन त्योहारों को मिल-जुलकर हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाना चाहिए।

उन्होंने विशेष रूप से झबरेड़ा कस्बे के नागरिकों से अपील की कि त्योहारों के दौरान अपने घरों, दुकानों और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। कूड़ा-कचरा इधर-उधर न डालें और नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में नगर पंचायत का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

चेयरमैन ने बच्चों से विशेष अपील करते हुए कहा कि दीपावली खुशियों और रोशनी का त्योहार है। सभी बच्चे अपने माता-पिता और बड़ों की देखरेख में ही पटाखे जलाएं तथा खतरनाक पटाखों से दूरी बनाए रखें। उन्होंने सभी से सुरक्षित एवं प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाने का आह्वान किया, ताकि पर्यावरण स्वच्छ रहे और किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो।

उन्होंने कहा कि त्योहारों की खुशियां तभी सार्थक हैं, जब हम अपनी खुशियों के साथ दूसरों की सुरक्षा और पर्यावरण का भी ध्यान रखें। अंत में उन्होंने सभी देशवासियों, प्रदेशवासियों एवं झबरेड़ा वासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की पुनः हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!