September 14, 2026

रुड़की में वेलोर बेक हाउस का भव्य शुभारंभ, प्रीमियम स्वाद और गुणवत्ता के साथ मिलेंगी बेकरी की खास वैरायटी

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS 18) 

रुड़की। रोडवेज बस स्टैंड के पास एचआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के सामने वेलोर बेक हाउस का भव्य शुभारंभ किया गया। शुभारंभ अवसर पर पूर्व मेयर गौरव गोयल और कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता मुख्य रूप से पहुंचे। बेक हाउस के संचालक विकास और सचिन बंसल ने अतिथियों का बुके देकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अतिथियों ने संचालकों को नए प्रतिष्ठान की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वेलोर बेक हाउस के संचालक विकास ने बताया कि ग्राहकों की पसंद और जरूरत को ध्यान में रखते हुए यहां अलग-अलग डिजाइन, स्वाद और वैरायटी के बेकरी उत्पाद उपलब्ध कराए गए हैं। ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार ऑर्डर पर केक भी बनवा सकते हैं। छोटे से लेकर बड़े आकार तक के केक ग्राहकों की आवश्यकता और पसंद के अनुसार तैयार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि खाद्य पदार्थ तैयार करते समय साफ-सफाई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है तथा गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ग्राहकों को घर बैठे सुविधा देने के लिए ऑनलाइन डिलीवरी की व्यवस्था भी की जा रही है। जोमैटो पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है, जिसके पूरा होने के बाद ग्राहक जोमैटो और स्विगी के माध्यम से भी यहां से ऑर्डर कर सकेंगे। इसके अलावा ग्राहक सीधे बेक हाउस पर पहुंचकर अपना ऑर्डर ले सकते हैं। भविष्य में बेक हाउस की ओर से सीधे ग्राहकों के घर तक डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध कराने की तैयारी है।

वहीं नवनीत गुप्ता ने बताया कि वेलोर बेक हाउस शुरू करने का उद्देश्य रुड़की और आसपास के लोगों को प्रीमियम क्वालिटी के बेकरी उत्पाद उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली और नोएडा जैसे शहरों में मिलने वाले बेहतर स्वाद और गुणवत्ता की कमी रुड़की में महसूस होती थी। इसी जरूरत को देखते हुए प्रीमियम बेकरी हाउस शुरू करने का सपना देखा गया, जो अब साकार हुआ है।

उन्होंने बताया कि यहां केक, पेस्ट्री, बिस्कुट, डेजर्ट, स्नैक्स, लाइव काउंटर और कोल्ड काउंटर सहित कई तरह के उत्पाद उपलब्ध हैं। बच्चों के लिए जन्मदिन समारोह की सुविधा के साथ डोनट्स, पिज्जा और पास्ता के लाइव काउंटर भी शुरू किए जा रहे हैं। इसके अलावा चॉकलेट, ब्राउनी, फिलिंग डोनट्स और विभिन्न प्रकार की पेस्ट्री ग्राहकों को उपलब्ध होंगी।

संचालकों ने बताया कि प्रीमियम गुणवत्ता के बावजूद उत्पादों की कीमतें बाजार के अनुरूप रखी गई हैं, ताकि हर वर्ग के ग्राहक इनका आनंद ले सकें। शुभारंभ के अवसर पर विभिन्न विशेष ऑफर भी दिए जा रहे हैं। संचालकों ने रुड़कीवासियों से एक बार वेलोर बेक हाउस पहुंचकर उत्पादों का स्वाद लेने और अपनी राय देने की अपील की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!