कॉमनवेल्थ गेम्स के रजत पदक विजेता शुभम जुयाल का ढंडेरा में भव्य स्वागत, क्षेत्रवासियों ने किया ज़ोरदार अभिनंदन
(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)
रुड़की, 7 अगस्त। कॉमनवेल्थ गेम्स की शॉट पुट स्पर्धा में भारत के लिए रजत पदक जीतकर देश, उत्तराखंड और रुड़की क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले युवा खिलाड़ी शुभम जुयाल का अपने गृह क्षेत्र आदर्श शिवाजी नगर, नगर पंचायत ढंडेरा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। शुभम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका जोरदार अभिनंदन किया। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे और शुभम की सफलता पर खुशी व्यक्त की।
कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत ढंडेरा के अध्यक्ष सतीश नेगी ने शुभम जुयाल, उनकी माताजी अनीता जुयाल तथा पत्नी निशा जुयाल को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि शुभम ने अपनी मेहनत, अनुशासन और संघर्ष के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का तिरंगा ऊंचा किया है। यह उपलब्धि केवल उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड और ढंडेरा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि शुभम की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी और उन्हें खेलों में आगे बढ़ने का हौसला देगी।
कॉलोनी अध्यक्ष रविंद्र पवार तथा नगर पंचायत ढंडेरा के सभासद विजय सिंह पवार ने भी शुभम जुयाल को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि शुभम आने वाले अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में भी भारत के लिए स्वर्णिम सफलता हासिल करेंगे और देश का नाम विश्वभर में रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार और समाज को ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देना चाहिए ताकि वे नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकें।
समारोह के दौरान पूरे आदर्श शिवाजी नगर में उत्सव जैसा माहौल रहा। क्षेत्रवासियों ने शुभम जुयाल के सम्मान में जोरदार स्वागत किया और उनके साथ स्मृति चित्र भी खिंचवाए। लोगों ने भारत माता की जय और शुभम जुयाल के समर्थन में नारे लगाकर उनकी उपलब्धि का उत्साहपूर्वक जश्न मनाया।
इस अवसर पर नगर पंचायत ढंडेरा के अध्यक्ष सतीश नेगी, कॉलोनी अध्यक्ष रविंद्र पवार, सभासद विजय सिंह पवार, महिला अध्यक्ष ममता, शिवानी जुयाल, अक्षय जुयाल, अनीता जुयाल, निशा जुयाल, कुंदन सिंह, जय सिंह, गायत्री देवी, गुड्डी देवी, तीर्थ सिंह रावत, भागचंद सिंह रावत, कुंवर सिंह रावत, कुंवर सिंह चौधरी, वीरेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह नेगी, विमला, श्याम सिंह पवार, शीला बिष्ट, गंगा सिंह बिष्ट, बलवंत सिंह, प्रताप सिंह, योगेंद्र रौथान, विश्वंभरी देवी, यशोदा नेगी, बिमला रावत, उर्मिला रावत, शोभा रावत, शकुंतला असवाल, सुशील चौहान, बीर गोसाई, आलम सिंह रावत, सुलोचना रावत, कैलाश डोबरियाल, नरेंद्र सिंह राणा, संगीता डोबरियाल, सुरेंद्र सिंह पवार, अनुष्का प्रसाद जोशी, विक्रांत, अंकित रावत, आतेश कुमार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
शुभम जुयाल की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास के बल पर छोटे शहरों और कस्बों से निकलने वाले खिलाड़ी भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का गौरव बढ़ा सकते हैं। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि शुभम भविष्य में भी अपने शानदार प्रदर्शन से भारत को कई और अंतरराष्ट्रीय पदक दिलाएंगे और उत्तराखंड के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।
