रुड़की-हरिद्वार कांवड़ यात्रा मार्ग पर श्रेया लाइफ साइंसेज का विशाल सेवा शिविर, शिवभक्तों की सेवा में जुटी पूरी टीम
(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)
रुड़की/हरिद्वार। सावन माह में हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर लौट रहे लाखों शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए रुड़की-हरिद्वार कांवड़ यात्रा मार्ग पर श्रेया लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विशाल कांवड़ सेवा शिविर एवं भंडारे का आयोजन किया गया है। पिछले 10 से 12 वर्षों से लगातार आयोजित किए जा रहे इस सेवा शिविर में प्रतिदिन हजारों शिवभक्तों को निःशुल्क भोजन,निशुल्क दवाइयां, फलाहार, शीतल पेयजल, प्राथमिक उपचार और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। भगवानपुर स्थित उत्तराखंड की प्रतिष्ठित फार्मा कंपनी श्रेया लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लगाए गए इस सेवा शिविर में श्रद्धालुओं के लिए चिकित्सा सहायता की विशेष व्यवस्था की गई है। यहां दर्द निवारक दवाइयों, एंटीफंगल दवाओं, बैंडेज, पट्टी सहित आवश्यक प्राथमिक उपचार सामग्री निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही ओआरएस, ठंडे पेय, स्वच्छ पेयजल और फलों का भी वितरण किया जा रहा है, जिससे लंबी यात्रा कर रहे कांवड़ियों को राहत मिल सके।
हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे हजारों कांवड़िये इस सेवा शिविर का लाभ उठा रहे हैं। शिविर में “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोषों के बीच श्रद्धालुओं का स्वागत कर उन्हें सम्मानपूर्वक भोजन और प्रसाद वितरित किया जा रहा है। सेवा शिविर में अनुशासन, स्वच्छता और सेवा भाव का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
श्रेया लाईफ साइंसेज़ कंपनी के जीएम नीरज सिंह ने बताया कि शिवभक्तों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य और भगवान शिव की कृपा है। उन्होंने कहा कि श्रेया लाइफ साइंसेज उत्तराखंड में गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के लिए जानी जाती है और सामाजिक दायित्व निभाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष कांवड़ यात्रा के दौरान विशाल सेवा शिविर का आयोजन करती है। उन्होंने बताया कि यह शिविर लगभग सात से आठ दिनों तक निरंतर संचालित किया जाता है और भगवान भोलेनाथ की कृपा से सेवा कार्य लगातार जारी रहता है।
उन्होंने कहा कि इस सेवा शिविर में कंपनी के करीब 100 से 120 कर्मचारी, सहयोगी, मित्र और स्थानीय लोग पूरे समर्पण के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कंपनी के सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी श्रद्धालुओं की सेवा को अपना कर्तव्य मानकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल भोजन कराना नहीं, बल्कि कांवड़ियों को सुरक्षित, सम्मानजनक और हर संभव सहायता उपलब्ध कराना है।
श्रेया लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेडके ए जी एम
डॉ. पीयूष तोमर ने बताया
“कांवड़ यात्रा सेवा, आस्था और मानवता का महापर्व है। श्रेया लाइफ साइंसेज का उद्देश्य शिवभक्तों को सुरक्षित एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। हमारी पूरी टीम निःस्वार्थ भाव से भोजन, दवाइयों, ओआरएस, शीतल पेयजल और प्राथमिक उपचार जैसी सेवाएं देकर शिवभक्तों की सेवा में निरंतर समर्पित है।”
इस अवसर पर एचआर हेड संजीव वर्मा, जीएम क्यू ए हर्ष वर्धन तिवारी, डायरेक्टर हिमांशु बी.सिंह, कुलदीप सैनी, श्याम सिंह, जगदीश जोशी, जितेंद्र मंडोला सहित कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे। स्थानीय लोगों और शिवभक्तों ने श्रेया लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड की इस पहल की सराहना करते हुए इसे सेवा, समर्पण और मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।




