रुड़की के अम्बर तालाब में चावला ट्रेडर्स के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ, बच्चों ने काटा उद्घाटन रिबन

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)

रुड़की। शहर के अम्बर तालाब क्षेत्र में स्थित चावला ट्रेडर्स के नए शोरूम का रविवार को हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह की सबसे खास बात यह रही कि शोरूम का उद्घाटन नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रिबन काटकर किया, जिसने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के संचालक कमल चावला अपने पूरे परिवार के साथ मौजूद रहे। समारोह में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, व्यापारी, समाजसेवी और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने पहुंचकर नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


रक्षा बंधन पर्व को देखते हुए चावला ट्रेडर्स के इस नए शोरूम में ग्राहकों के लिए राखियों का विशेष और आकर्षक संग्रह उपलब्ध कराया गया है। यहां फैंसी राखियां, जयपुरी राखियां, डिजाइनर राखियां, स्टोन वर्क राखियां तथा बच्चों के लिए बाल गोपाल, कार्टून और सुपरहीरो थीम वाली राखियों की विस्तृत श्रृंखला सजाई गई है। इसके अलावा पूजा सामग्री और त्योहार से जुड़े अन्य सजावटी उत्पाद भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। कम कीमत पर बेहतर गुणवत्ता वाले उत्पाद मिलने से ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिला और दिनभर शोरूम में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
उद्घाटन समारोह में द वॉइस इंडिया के ऑनर सलीम खान विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने कमल चावला का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया और नए शोरूम की सफलता की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि चावला ट्रेडर्स वर्षों से रुड़कीवासियों के विश्वास का प्रतीक बना हुआ है। होली, दीपावली, रक्षा बंधन और बसंत पंचमी जैसे प्रमुख त्योहारों पर यहां हमेशा उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध कराए जाते हैं।
सलीम खान ने कहा कि ग्राहकों को ब्रांडेड राखियां और अन्य त्योहारों का सामान किफायती कीमत पर उपलब्ध कराना चावला ट्रेडर्स की विशेष पहचान है। उन्होंने कमल चावला के विनम्र व्यवहार, ग्राहकों के प्रति समर्पण और बेहतर सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रतिष्ठान स्थानीय व्यापार को नई पहचान देने के साथ-साथ शहर की आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने नए शोरूम का अवलोकन किया और उपलब्ध उत्पादों की गुणवत्ता की प्रशंसा की। सभी ने कमल चावला एवं उनके परिवार को नए शोरूम के शुभारंभ पर बधाई देते हुए व्यवसाय की निरंतर उन्नति और सफलता की कामना की। पूरे दिन शोरूम में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में ग्राहकों ने पहुंचकर रक्षा बंधन के लिए अपनी पसंदीदा राखियों एवं अन्य उत्पादों की खरीदारी की।

चावला ट्रेडर के ऑनर कमल चावला ने कहा
“हमारा उद्देश्य ग्राहकों को हर त्योहार पर बेहतर गुणवत्ता वाले उत्पाद उचित कीमत पर उपलब्ध कराना है। रक्षा बंधन के लिए हमने राखियों का विशेष और आकर्षक संग्रह तैयार किया है। हमें विश्वास है कि ग्राहकों का स्नेह और भरोसा आगे भी इसी तरह मिलता रहेगा।”

चावला ट्रेडर की ऑनर रूचि चावला ने कहा
“चावला ट्रेडर्स के नए शोरूम के शुभारंभ पर मिले स्नेह और आशीर्वाद के लिए हम सभी का हृदय से धन्यवाद करते हैं। हमारा प्रयास रहेगा कि ग्राहकों को हर त्योहार पर बेहतर गुणवत्ता, आकर्षक डिज़ाइन और उचित मूल्य पर उत्पाद उपलब्ध कराते हुए उनकी उम्मीदों पर हमेशा खरा उतरें।”

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!