हरेला पर्व पर अधिशासी अभियंता अर्जुन सिंह और जेई बी.डी. धीमान ने दी शुभकामनाएं, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)
उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अर्जुन सिंह ने हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति, पर्यावरण और मानव जीवन के अटूट संबंध का प्रतीक है। उन्होंने सभी प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण से पर्यावरण संतुलित रहता है, जल संरक्षण को बढ़ावा मिलता है और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिलता है। उन्होंने सभी नागरिकों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के जेई बी. डी. धीमान ने हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण और हरियाली बढ़ाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे, तो पर्यावरण संरक्षण का सपना साकार हो सकता है। उन्होंने लोगों से जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान करते हुए कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का संदेश है। उन्होंने सभी प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
