यूपी, हरियाणा और उत्तराखंड में महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहा ऋतु इंसान फैशन डिजाइनिंग इंस्टीट्यूट,अपने हाथों से बनाई ड्रेस पहनकर छात्राओं ने बिखेरा जलवा

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)

रुड़की। दिल्ली-हरिद्वार रोड स्थित चौधरी चरण सिंह चौक पर संचालित ऋतु इंसान फैशन डिजाइनिंग इंस्टीट्यूट में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में तीन माह का फैशन डिजाइनिंग कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने वाली करीब 118 युवतियों और महिलाओं को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं और उनके परिजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और गौरव से भर गया।


कार्यक्रम के दौरान टैलेंटेड फैशन इंस्टीट्यूट रुड़की की संचालिका निशा धनखड़ का छात्राओं ने फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। सम्मान समारोह की विशेष आकर्षण वे छात्राएं रहीं जिन्होंने प्रशिक्षण के दौरान स्वयं डिजाइन और तैयार किए गए परिधान पहनकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनके आत्मविश्वास, रचनात्मकता और डिजाइनिंग कौशल की उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की।
कोर्स पूरा कर चुकी युवतियों ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान उन्हें फैशन डिजाइनिंग, कटिंग, सिलाई और परिधान निर्माण से जुड़ी अनेक व्यावहारिक जानकारियां सीखने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि अब उनका सपना अपना बुटीक शुरू कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का है। छात्राओं ने संस्थान द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की सराहना करते हुए इसे उनके भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।
संस्थान संचालिका निशा धनखड़ ने बताया कि यह तीन माह का प्रोफेशनल फैशन डिजाइनिंग कोर्स है, जिसकी फीस 14 हजार रुपये निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि कई महिलाएं और युवतियां पारिवारिक या सामाजिक परिस्थितियों के कारण अपने सपनों को पूरा नहीं कर पातीं, लेकिन यह कोर्स उन्हें अपने हुनर को पहचानने और रोजगार के अवसर प्राप्त करने का मंच प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि संस्थान में तीन फ्लोर पर ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों प्रकार की कक्षाएं संचालित की जाती हैं, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।


निशा धनकड़ ने बताया कि ऑफलाइन प्रशिक्षण में ऋतु इंसान स्वयं छात्राओं को डिजाइनिंग की बारीकियां सिखाती हैं। प्रशिक्षण के दौरान महिलाएं मशीनों पर काम करते हुए अपने हाथों से डिजाइन तैयार करना और विभिन्न प्रकार के परिधान बनाना सीखती हैं। इससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और स्वरोजगार की संभावनाएं भी मजबूत होती हैं।
संस्थान से जुड़े शुक्राज धनखड़ ने बताया कि कई महिलाएं बड़े शहरों में जाकर प्रशिक्षण लेने में सक्षम नहीं होतीं। ऐसी महिलाओं को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रुड़की में इस संस्थान की स्थापना की गई। उन्होंने बताया कि मेरठ और मुजफ्फरनगर में भी उनके संस्थान संचालित हैं, जहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर अनेक महिलाएं आज अपना बुटीक चलाकर आत्मनिर्भर जीवन जी रही हैं।
उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य महिलाओं और युवतियों को हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार से जोड़ना है। साथ ही विभिन्न सम्मान और अवार्ड समारोहों में छात्राओं को मंच उपलब्ध कराया जाता है, ताकि उनके द्वारा तैयार किए गए परिधानों को पहचान मिल सके। कार्यक्रम के अंत में निशा धनकड़ ने कहा कि उनका लक्ष्य अधिक से अधिक महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है तथा वे भविष्य में भी इसी दिशा में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करती रहेंगी।
फैशन डिज़ाईनर इंस्टिट्यूट की ऑनर टैलेंटिड ऋतु इंसान द्वारा संचालित फैशन डिजाइनिंग संस्थान उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड में महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। संस्थानों में फैशन डिजाइनिंग, कटिंग, सिलाई और बुटीक प्रबंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे महिलाएं अपने हुनर को पहचानकर स्वरोजगार की ओर बढ़ सकें। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अनेक महिलाएं अपना बुटीक संचालित कर रही हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बना रही हैं। संस्थान का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मविश्वास, सम्मान और रोजगार के अवसर प्रदान कर उन्हें समाज में सशक्त और स्वावलंबी बनाना भी है।

दिल्ली-हरिद्वार रोड, चौधरी चरण सिंह चौक के निकट, सेवंथ डे मिशन स्कूल के सामने स्थित ऋतु इंसान फैशन डिजाइनिंग इंस्टीट्यूट में एक बार अवश्य विजिट करें। यहां फैशन डिजाइनिंग, कटिंग, सिलाई एवं बुटीक प्रबंधन का प्रोफेशनल प्रशिक्षण देकर महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान किया जाता है। अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सैकड़ों छात्राएं अपने हुनर को निखारकर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
📞 अधिक जानकारी एवं एडमिशन के लिए संपर्क करें: 8607022989

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!