सोनाली नदी पुल पर बड़ा हादसा- रेलिंग तोड़ नदी में गिरी कार, पांच गंभीर घायल

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)

रुड़की के लक्सर क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। सोनाली नदी पुल पर तेज रफ्तार वेन्यू कार अचानक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वेन्यू कार रुड़की की ओर जा रही थी जैसे ही कार सोनाली नदी पुल पर पहुंची अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार सीधे पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और पुल पर लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही लक्सर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने कार में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस के जरिए रुड़की अस्पताल भिजवाया जहाँ उनका उपचार जारी है। बाद में ट्रैक्टर की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को नदी से बाहर निकाला गया। लक्सर एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। कार में पांच लोग सवार थेनजिन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।घायलों की पहचान रचना पत्नी जसवीर निवासी मुंडाखेड़ा खुर्द, सोनी पत्नी अनिल निवासी दाबकी महेश्वरी, कोमल पत्नी अमन निवासी मारकपुर, श्रीकांत पुत्र सुरेश निवासी बिजनाखेड़ी थाना नकुड़ सहारनपुर और अनिल पुत्र राजेंद्र निवासी दाबकी महेश्वरी के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। शुरुआती आशंका तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोने की जताई जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!