लोगों को आकर्षित करने को लेकर भिड़ीं महिलाएं, पुलिस ने सात महिलाओ को लिया हिरासत में

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात महिलाएं हिरासत में आने-जाने वाले लोगों को आकर्षित करने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, पुलिस ने समय रहते संभाली स्थिति Haridwar Police द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोतवाली नगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। शुक्रवार देर शाम शिवमूर्ति चौक रेलवे गेट के पास आपसी विवाद और मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सात महिलाओं को हिरासत में लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में संभावित शांति भंग की स्थिति को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए जो शांति व्यवस्था भंग करने या आमदा फसाद की स्थिति उत्पन्न करने का प्रयास करें। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और होटल, ढाबों व धर्मशालाओं की चेकिंग अभियान चला रही थी। बताया गया कि चौकी प्रभारी मायापुर अपनी टीम के साथ शिवमूर्ति चौक से रेलवे गेट की ओर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान रेलवे गेट के सामने दो पक्षों की महिलाओं के बीच जमकर गाली-गलौज और मारपीट होती दिखाई दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पता चला कि दोनों पक्षों की महिलाएं आने-जाने वाले व्यक्तियों को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर आपस में भिड़ गई थीं। विवाद धीरे-धीेरे बढ़ता जा रहा था और मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा होने लगी थी। स्थिति को गंभीर होता देख पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों की महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। लेकिन माहौल शांत न होने पर पुलिस ने सभी महिलाओं को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की जाती तो क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती थी। पुलिस द्वारा हिरासत में ली गई महिलाओं में हरिद्वार, ज्वालापुर, कनखल सहित अन्य क्षेत्रों में रह रही महिलाएं शामिल हैं, जिनके मूल निवास उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ बताए गए हैं। सभी के खिलाफ शांति भंग की आशंका के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक ऋषिकांत पतवाल, महिला उप निरीक्षक अनीता शर्मा, महिला उप निरीक्षक निशा सिंह, महिला हेड कांस्टेबल शारदा राठी, महिला कांस्टेबल शोभा, महिला कांस्टेबल अनीता थापा, महिला कांस्टेबल मुन्नी राणा, कांस्टेबल आनंद तोमर, परविंद सिंह और वीरेंद्र सिंह शामिल रहे। हरिद्वार पुलिस का कहना है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जनपद में लगातार अभियान चलाकर कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर नजर रखी जा रही है और भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!