February 11, 2026

ओबीसी मोर्चा रुड़की द्वारा केंद्रीय बजट पर चर्चा एवं नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों के स्वागत का भव्य आयोजन

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)

संगठनात्मक जिला रुड़की भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में ओबीसी मोर्चा रुड़की द्वारा “केंद्रीय बजट पर चर्चा” एवं “नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों के स्वागत व अभिनंदन” को लेकर एक भव्य, अनुशासित एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा ओबीसी समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट की प्रमुख विशेषताओं पर सार्थक चर्चा करना एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का उत्साहवर्धन करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजवीर कश्यप उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने की। दोनों वक्ताओं ने अपने ओजस्वी एवं तथ्यपरक संबोधन में वर्तमान केंद्रीय बजट को जनकल्याणकारी, समावेशी एवं दूरदर्शी बताते हुए कहा कि यह बजट समाज के प्रत्येक वर्ग की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। विशेष रूप से ओबीसी समाज, युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं मध्यम वर्ग के लिए बजट में किए गए प्रावधानों की जानकारी उन्होंने विस्तार से कार्यकर्ताओं को दी।
प्रदेश महामंत्री राजवीर कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना के अनुरूप कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार, कौशल विकास, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े प्रावधान ओबीसी समाज को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। बजट के माध्यम से छोटे उद्यमियों, कारीगरों और पिछड़े वर्ग के युवाओं को नई संभावनाएं प्राप्त होंगी। डॉ. मधु सिंह ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि मोदी सरकार का प्रत्येक बजट राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव रखता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करें, ताकि समाज का अंतिम व्यक्ति भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके। उन्होंने संगठन की एकजुटता और अनुशासन को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताया। इस अवसर पर जिला महामंत्री एवं ओबीसी मोर्चा प्रभारी सागर गोयल, कार्यक्रम संयोजक एवं ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री कविंदर चौधरी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष आदित्य चौधरी रोर तथा उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। वक्ताओं ने अपेक्षा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संगठन जनसेवा, राष्ट्रसेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा।इस अवसर पर वरुण सैनी, दीपक सैनी, अमित टिकोला, शुभम सैनी, सुमित सैनी, अंकुर साध, जसबीर पाल, देव धीमान, विकास सैनी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावशाली संचालन विकास प्रजापति द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!