September 13, 2025

पूर्व राज्यमंत्री संजय ठाकुर के पुत्र प्रबल प्रताप सिंह ने पास की CA परीक्षा,परिवार में खुशी की लहर

(दिलशाद खान)(KNEWS18)

पूर्व राज्यमंत्री ठाकुर संजय सिंह के पुत्र प्रबल प्रताप सिंह ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर ली है उन्हें एक प्रोफेशनल चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) का दर्जा मिला । उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।प्रबल की इस सफलता को परिवार ने एक गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए इसे वर्षों की कड़ी मेहनत, समर्पण और अडिग संकल्प का परिणाम बताया है। इस मौके पर ठाकुर संजय सिंह ने कहा, “यह केवल प्रबल की नहीं, बल्कि हमारे पूरे परिवार की उपलब्धि है। उसने अपने निरंतर परिश्रम और लगन से इस सपने को साकार किया है।”ठाकुर संजय सिंह ने आगे कहा कि यह सफलता ईश्वर की कृपा से ही संभव हो सकी है। उन्होंने परमात्मा के चरणों में आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर ने सदैव उनके परिवार पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखी है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए गुरुओं, मार्गदर्शकों, शुभचिंतकों और मित्रों का भी विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।प्रबल को शुभकामनाएं देने के लिए उन्हें जानने वालों के फोन लगातार आते रहे, वहीं कई परिचित प्रत्यक्ष रूप से उनके आवास पहुंचकर बधाई देने पहुंचे।प्रबल की इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि जिले में भी गौरव का अवसर प्रदान किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!