रुड़की ब्लॉक प्रधान संगठन को मिला नया नेतृत्व,श्रवण कुमार बने अध्यक्ष अन्य को भी मिली ज़िम्मेदारी

(दिलशाद खान)(KNEWS18)
रुड़की ब्लॉक के सभी ग्राम प्रधानों ने सर्वसम्मति से ग्राम पंचायत सुल्तानपुर साबतवाली के प्रधान श्रवण कुमार को प्रधान संगठन रुड़की ब्लॉक का अध्यक्ष चुना।संरक्षक पद के लिए नन्हेड़ा अकबरपुर के अकरम जावेद और उपाध्यक्ष पद के लिए भंगेड़ी के प्रधान नरेंद्र कुमार को चुना गया।नवनियुक्त अध्यक्ष श्रवण कुमार का सभी ग्राम प्रधानों ने फूल-मालाओं से ज़ोरदार स्वागत किया और संगठन की नई जिम्मेदारी मिलने पर खुशी में जमकर जश्न मनाया।इस अवसर पर श्रवण कुमार ने कहा “सभी प्रधान साथियों ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उसका आभारी हूं। संगठन के सभी सदस्यों के साथ मिलकर कार्य करूंगा और उनकी भलाई के लिए हर समय तत्पर रहूंगा। अगर जरूरत पड़ी, तो प्रधान संगठन के हित के लिए हर संघर्ष किया जाएगा।”
उन्होंने बताया कि 1 जुलाई को भंगेड़ी के प्रधान नरेंद्र कुमार ने अध्यक्ष पद के लिए उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया था। सभी प्रधानों ने एकजुटता दिखाते हुए श्रवण कुमार पर अपना विश्वास जताया।श्रवण कुमार ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका कार्यकाल आगामी प्रधान चुनाव तक रहेगा और संगठन के सभी सदस्यों के सुख-दुख में साथ खड़े रहना ही उनका प्राथमिक उद्देश्य रहेगा।
📋 प्रधान संगठन रुड़की ब्लॉक का नवीन नेतृत्व:
अध्यक्ष: श्रवण कुमार — ग्राम पंचायत सुल्तानपुर साबतवाली
उपाध्यक्ष: नरेंद्र कुमार — भंगेड़ी
संरक्षक: अकरम जावेद — नन्हेड़ा अकबरपुर
👥 उपस्थित ग्राम प्रधान:
जुल्फिकार — अकबरपुर झोझा,रूपाली राजेश — खाताखेड़ी,शोभा देवी — जलालपुर,विपिन कुमार — सोहलपुर गाड़ा,इसम सिंह — शंकरपुरी,युधिष्ठिर — काशीपुरी,सोनम — डेलना,सुनीता — लोधीवाला,वाजिद — टोडा एतमाल,परवीन बानो — किशनपुर ,कोसर जहां — टोडा मुस्तफाबाद ,सदाकत — नगला कुबड़ा
…सहित कई अन्य ग्राम प्रधानों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
नवनियुक्त अध्यक्ष श्रवण ने कहा यह संगठन अब सभी प्रधानों की आवाज़ बनेगा और एकजुटता से जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाएगा।