November 22, 2026

रुड़की में तुर्कमान नाहरी रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ, अब मिलेगा पुरानी दिल्ली की नायाब नाहरी और पाये का लाजवाब जायका

(ब्योरो दिलशाद खान KNEWS 18)

रुड़की। पुरानी दिल्ली की मशहूर नायाब नाहरी और पाये के लाजवाब जायके का आनंद अब रुड़की के लोगों को भी मिलेगा। शहर में बादशाह होटल के पास तुर्कमान नाहरी रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नय्यर काज़मी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान रेस्टोरेंट संचालकों और मौजूद लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। डॉ. नय्यर काज़मी ने फीता काटकर रेस्टोरेंट का विधिवत उद्घाटन किया और संचालक नदीम एवं हमीद को नए कारोबार की शुरुआत पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और कारोबार में तरक्की की कामना की।

उद्घाटन समारोह को यादगार बनाने के लिए रेस्टोरेंट संचालकों की ओर से लोगों को मुफ्त नाहरी खिलाई गई। पुरानी दिल्ली के पारंपरिक जायके का स्वाद चखने के लिए बड़ी संख्या में लोग रेस्टोरेंट पहुंचे। इस दौरान रेस्टोरेंट में काफी रौनक देखने को मिली। डॉ. नय्यर काज़मी ने भी नाहरी का स्वाद चखा और उसकी जमकर तारीफ की। लोगों ने भी नाहरी के स्वाद और खाने की गुणवत्ता की सराहना की।

पुरानी दिल्ली के जायके की मिलेगी खास सौगात

रेस्टोरेंट संचालक नदीम और हमीद ने बताया कि उनका उद्देश्य रुड़की के लोगों को पुरानी दिल्ली की मशहूर नाहरी और पाये का पारंपरिक स्वाद उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यहां ग्राहकों को पुराने दिल्ली जैसा जायका देने के लिए विशेष तैयारी की गई है। रेस्टोरेंट में ग्राहकों के लिए सादी नाहरी, नल्ली नाहरी और बोन नाहरी की व्यवस्था की गई है। सादी नाहरी की कीमत 120 रुपये, नल्ली नाहरी की 150 रुपये और बोन नाहरी की कीमत 140 रुपये निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता, लाजवाब स्वाद और शानदार सर्विस देना उनकी प्राथमिकता है। यहां नाहरी के साथ गर्मागर्म और मुलायम रोटियां परोसी जाएंगी। परिवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अलग से फैमिली सेक्शन भी तैयार किया गया है। इसके अलावा ग्राहकों के लिए मिनरल वाटर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

हाजी शकील अहमद ने की स्वाद की सराहना

उद्घाटन समारोह में पहुंचे हाजी शकील अहमद ने नाहरी का स्वाद चखने के बाद रेस्टोरेंट की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि रुड़की में इस तरह का जायका उन्हें अब तक देखने को नहीं मिला। नाहरी का स्वाद बेहद शानदार है और रोटी की गुणवत्ता भी काफी अच्छी है। रोटी इतनी मुलायम है कि मुंह में जाते ही घुल जाती है।

उन्होंने कहा कि यहां गर्मागर्म रोटी और नाहरी परोसने की व्यवस्था के साथ सर्विस भी बेहतरीन है। खाने में देसी घी का इस्तेमाल और मसालों की संतुलित मात्रा इसके स्वाद को खास बनाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि तुर्कमान नाहरी रेस्टोरेंट आने वाले समय में रुड़की में अपनी अलग पहचान बनाएगा और कारोबार में खूब तरक्की करेगा।

परिवार के साथ भी ले सकेंगे खाने का आनंद

संचालक नदीम और हमीद ने बताया कि रेस्टोरेंट में फैमिली सेक्शन की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे परिवार के लोग आराम से बैठकर भोजन कर सकेंगे। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि एक बार रेस्टोरेंट में पहुंचकर पुरानी दिल्ली की नायाब नाहरी और पाये का जायका जरूर लें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्राहकों को बेहतर स्वाद और शानदार सेवा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

ये लोग रहे मुख्य रूप से मौजूद

इस अवसर पर नदीम, हमीद, हाजी शकील अहमद, मोहम्मद शहजाद खान, मोहम्मद हमास शम्सी, मोईन, जहांगीर, हाजी इनाम, जीशान उर्फ मद्दी, सद्दाम, हारून, सलमान, उमर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी ने रेस्टोरेंट संचालकों को नए प्रतिष्ठान की शुरुआत पर बधाई देते हुए उनके कारोबार की सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!