November 17, 2026

रुड़की में Hotel Varn Inn का भव्य शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया उद्घाटन

(ब्योरो दिलशाद खान KNEWS 18) 

रुड़की। हरिद्वार रोड पर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होटल Hotel Varn Inn by Epsilon का भव्य शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और फीता काटकर होटल का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने होटल के ऑनर मनुज मेहंदीरत्ता को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में शहर की अनेक प्रमुख हस्तियों, गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा होटल में उपलब्ध लजीज व्यंजनों का स्वाद चखा।

होटल के मैनेजर सिकंदर ने जानकारी देते हुए बताया कि Hotel Varn Inn को आधुनिक जरूरतों और बेहतर मेहमाननवाजी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। होटल में कुल 24 लग्जरी कमरे, दो भव्य बैंक्वेट हॉल, कॉन्फ्रेंस हॉल, रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्विमिंग पूल, स्काई लाउंज और लाइव म्यूजिक जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। एक बैंक्वेट हॉल में लगभग 160 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। होटल में आने वाले मेहमानों की सुविधा के लिए लिफ्ट की व्यवस्था भी की गई है, जिससे कमरों और अन्य मंजिलों तक पहुंचना आसान होगा।

वहीं मनीष और संचित ने बताया कि होटल के निर्माण के पीछे उद्देश्य रुड़कीवासियों को देहरादून, मसूरी और दिल्ली जैसे शहरों की तर्ज पर आधुनिक माहौल और सुविधाएं उपलब्ध कराना है। खासतौर पर रूफटॉप रेस्टोरेंट और स्विमिंग पूल को आकर्षण का केंद्र बनाया गया है। यहां लाइव म्यूजिक और पार्टी के लिए विशेष माहौल तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि आसपास कई बैंक्वेट हॉल होने के कारण शादी-विवाह में शामिल होने के लिए बाहर से आने वाले लोगों को ठहरने के लिए अच्छे कमरों की जरूरत पड़ती थी। इसी आवश्यकता को देखते हुए होटल में बेहतर गुणवत्ता वाले लग्जरी कमरे उचित और बाजार के अनुरूप कीमतों पर उपलब्ध कराए गए हैं।

उन्होंने बताया कि होटल में शादी-विवाह, जन्मदिन, किटी पार्टी, पारिवारिक समारोह और कॉर्पोरेट मीटिंग सहित विभिन्न आयोजनों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके साथ ही होटल में पार्किंग की समुचित सुविधा उपलब्ध है, ताकि मेहमानों को अपने वाहनों को खड़ा करने में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। होटल प्रबंधन ने शिक्षित एवं प्रशिक्षित स्टाफ, बेहतर साफ-सफाई और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया है। आईआईटी रुड़की के छात्र-छात्राओं सहित शहर के युवाओं के लिए भी यह स्थान पार्टी और अन्य आयोजनों का अच्छा विकल्प बन सकता है।

होटल ऑनर मनुज मेहंदीरत्ता ने कहा कि हमारा उद्देश्य रुड़कीवासियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर मेहमाननवाजी उपलब्ध कराना है। Hotel Varn Inn में लग्जरी कमरे, रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्विमिंग पूल, लाइव म्यूजिक, बैंक्वेट हॉल, लिफ्ट और पार्किंग की सुविधा दी गई है। हमें उम्मीद है कि शहरवासी हमें अपना प्यार और सहयोग देंगे। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को कुछ नया करने का प्रयास करना चाहिए और नए कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करना चाहिए।

इस दौरान कशिश चौधरी ने होटल की सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि यहां का वातावरण, सुंदर ढांचा, अच्छे कमरे, स्विमिंग पूल और साफ-सफाई काफी आकर्षक हैं। रूफटॉप पर स्विमिंग पूल की सुविधा इस क्षेत्र में एक नई और खास बात है। होटल का स्टाफ भी काफी सहयोगी है और उनका अनुभव बेहद अच्छा रहा। उन्होंने भविष्य में भी यहां दोबारा आने की बात कही।

होटल प्रबंधन ने रुड़कीवासियों को आमंत्रित करते हुए कहा कि शहर के लोग एक बार होटल में आकर इसकी आधुनिक सुविधाओं और मेहमाननवाजी का अनुभव जरूर करें। Hotel Varn Inn by Epsilon के शुभारंभ के साथ ही रुड़की में लग्जरी स्टे, रूफटॉप डाइनिंग, स्विमिंग पूल, लिफ्ट, पार्किंग और विभिन्न सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए एक नया विकल्प उपलब्ध हो गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!