November 9, 2026

रुड़की की मशहूर सिंधी स्वीट्स पर दीपावली के अवसर पर उमड़ी ग्राहकों की भारी भीड़, मिठाइयों की गुणवत्ता और स्वाद बना पहली पसंद

(ब्योरो दिलशाद खान KNEWS 18)

रुड़की। दीपावली के पावन पर्व पर रुड़की के चाव मंडी स्थित मशहूर सिंधी स्वीट्स पर मिठाइयों की खरीदारी के लिए ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। त्योहार के चलते सुबह से ही दुकान पर ग्राहकों का पहुंचना शुरू हो गया। स्वादिष्ट मिठाइयों, बेहतर गुणवत्ता और साफ-सफाई के लिए अपनी पहचान बना चुके सिंधी स्वीट्स पर लोगों ने जमकर खरीदारी की।

इस अवसर पर सिंधी स्वीट्स के ऑनर अजय ने समस्त देशवासियों, प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

अजय ने कहा कि ग्राहकों का विश्वास और संतुष्टि हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। हम मिठाइयों की गुणवत्ता, स्वाद और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हैं। हमारा हमेशा प्रयास रहता है कि दुकान पर आने वाले प्रत्येक ग्राहक को बेहतर उत्पाद और अच्छी सेवा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी एक बार सिंधी स्वीट्स पर जरूर आएं और हमें अपनी सेवा का अवसर प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज जैसे पर्व हमारी संस्कृति और परंपराओं का अभिन्न हिस्सा हैं। ये त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे, सौहार्द और खुशियां बांटने का संदेश देते हैं। त्योहारों पर मिठाइयों का विशेष महत्व होता है और लोग अपने परिवार तथा मित्रों के साथ खुशियां साझा करते हैं।

सिंधी स्वीट्स पर उमड़ी ग्राहकों की भारी भीड़ ने प्रतिष्ठान की लोकप्रियता और लोगों के विश्वास को दर्शाया। दुकान पर विभिन्न प्रकार की स्वादिष्ट मिठाइयां और अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध हैं। प्रतिष्ठान की ओर से ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के साथ-साथ स्वच्छता और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

अंत में अजय ने सभी ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राहकों का प्यार और सहयोग ही उन्हें लगातार बेहतर सेवा देने की प्रेरणा देता है। उन्होंने भविष्य में भी गुणवत्ता, स्वाद और स्वच्छता के साथ ग्राहकों की सेवा करते रहने का भरोसा दिलाया।

पता: सिंधी स्वीट्स, चाव मंडी, ओल्ड रेलवे रोड, रुड़की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!