November 2, 2026

सैनी समाज को एकता के सूत्र में बंधकर आगे आना चाहिए, तभी होगा चहुंमुखी विकास: डॉ. कल्पना सैनी

(ब्योरो दिलशाद खान KNEWS18)

रुड़की। ग्रैंड वेदांतम में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने सैनी समाज के लोगों से एकजुट होकर समाज के चहुंमुखी विकास के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती के लिए आपसी एकता, सहयोग और सद्भाव बेहद जरूरी हैं। जब समाज के लोग एकजुट होकर कार्य करेंगे, तभी सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक क्षेत्र में प्रगति के नए रास्ते खुलेंगे। उन्होंने कहा कि दीपावली जैसे पावन पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भावना को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।

समारोह में बतौर अतिथि संबोधित करते हुए डॉ. कल्पना सैनी ने सभी लोगों से दीपावली का त्योहार आपसी सौहार्द और सद्भावपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं और इनसे समाज में सकारात्मकता तथा आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है।

दीपावली अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक

कार्यक्रम के आयोजक इंजीनियर सौरभ सैनी ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में विधिक व्यवसाय से जुड़कर उन्हें विभिन्न संस्कृतियों को समझने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं से भरा देश है, जहां अलग-अलग परंपराओं और संस्कृतियों के बावजूद त्योहार लोगों को एकता के सूत्र में बांधते हैं।

इंजीनियर सौरभ सैनी ने कहा कि दीपावली भारत का प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्व है। यह अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीराम के चौदह वर्ष के वनवास के बाद रावण पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटने पर लोगों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था। तभी से दीप जलाकर दीपावली मनाने की परंपरा चली आ रही है।

उन्होंने सैनी समाज के लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने गीत के माध्यम से भी समाज में एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

गणमान्य लोगों ने भी रखे विचार

दीपावली मिलन समारोह में राज्यमंत्री आदेश सैनी, डॉ. नाथीराम सैनी, डॉ. रोशन लाल सैनी, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी, कुमारी रोमा सैनी, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा कुशल पाल सैनी, सतीश सैनी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तेज सिंह सैनी, राजेंद्र सैनी, मुनेश सैनी, हरपाल सिंह सैनी, राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, अनुज सैनी, तेज प्रताप सैनी, जगदीश प्रसाद सैनी, ईश्वर चंद सैनी, कर्म सिंह सैनी, समय सिंह सैनी, मुकेश सैनी और इंजीनियर राकेश कुमार सैनी सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एमईएस के सेवानिवृत्त एडीसी महानिदेशक राकेश कुमार सैनी ने की, जबकि समारोह का सफल संचालन पत्रकार शशि कुमार सैनी ने किया।

बड़ी संख्या में समाज के लोग रहे मौजूद

समारोह में देशबंधु सैनी, सोर्सिंग सैनी, तेज प्रताप सिंह, श्रीमती राजबाला सैनी, सुरेश सैनी, सोमपाल आर्य, डॉ. जयपाल सिंह, शिवानी सैनी, पार्षद ईश्वर चंद सैनी, फूल सिंह सैनी, ब्रह्मपाल सिंह, विजयपाल सिंह, संदीप सैनी, अनूप सैनी, कुंवर पाल सिंह, इतिहासकार करण सिंह सैनी, राजेश सैनी, सुभाष सैनी, डॉ. बीएस सैनी, फिजिशियन डॉ. रामसुभग सैनी, ईएनटी सर्जन महक सिंह सैनी एडवोकेट, मास्टर विनोद सैनी, मुल्कीराज सैनी, प्रमोद कुमार सैनी, प्रमेंद्र सैनी, अजय सैनी और गीता सैनी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

समारोह के समापन से पूर्व कार्यक्रम संयोजक इंजीनियर सौरभ सैनी ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम ने समाज में एकता, आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!