रुड़की में ‘कुलचा ठेका’ का भव्य शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने चखे अमृतसरी कुलचे
(ब्योरो दिलशाद खान KNEWS 18)
रुड़की, हरिद्वार। रुड़की के सिविल लाइंस क्षेत्र में ‘कुलचा ठेका’ का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा पहुंचे। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के ऑनर अनुपम सिंघल और ललित गोयल ने उनका जोरदार स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री ने प्रतिष्ठान का शुभारंभ करते हुए संचालकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यहां तैयार किए गए विभिन्न व्यंजनों का स्वाद भी चखा और उनकी सराहना की। कार्यक्रम में परिवार के सदस्यों, मित्रों और अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही।
परिवार के साथ बैठकर भोजन करने की सुविधा
कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि ‘कुलचा ठेका’ नाम अपने आप में आकर्षक और नए विचार को दर्शाता है। रुड़की में ऐसे आउटलेट की जरूरत थी, जहां लोग परिवार के साथ आराम से बैठकर भोजन कर सकें। उन्होंने स्वच्छता और बेहतर वातावरण को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि साफ-सुथरी जगह पर भोजन करने का अनुभव लोगों के लिए सुविधाजनक होता है। उन्होंने प्रतिष्ठान के व्यंजनों का स्वाद लेने के बाद संचालकों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
70 से 80 तरह के कुलचों का मिलेगा स्वाद
‘कुलचा ठेका’ की खासियत यहां मिलने वाले अमृतसरी कुलचे हैं, जिन्हें पारंपरिक तरीके से तंदूर में तैयार किया जाता है। यहां लगभग 70 से 80 तरह के कुलचे उपलब्ध हैं। इनमें मशरूम कुलचा, आलू कुलचा, गार्लिक कुलचा, पनीर कुलचा और बिना प्याज-लहसुन वाले कुलचे शामिल हैं। इसके अलावा ग्राहक यहां छोले-भटूरे, आलू की सब्जी के साथ पूरी, वृंदावन की बेड़मी पूरी और खास बन टिक्की का स्वाद भी ले सकते हैं। संचालकों के अनुसार, यहां उचित कीमतों पर विभिन्न व्यंजन उपलब्ध कराने के साथ स्वच्छता और पारिवारिक माहौल पर विशेष ध्यान दिया गया है। यहां 100 रुपये में पनीर छोले-भटूरे भी उपलब्ध हैं।
पंजाब के स्वाद को रुड़की तक पहुंचाने की पहल
प्रतिष्ठान के ऑनर अनुपम सिंघल ने बताया कि उनका उद्देश्य रुड़की के लोगों को पंजाब के असली अमृतसरी कुलचों और पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यहां लोगों को विभिन्न प्रकार के कुलचे, छोले-भटूरे और बन टिक्की के साथ परिवार के साथ बैठकर भोजन करने की सुविधा मिलेगी। ब्रांड के आउटलेट मोहाली, जीरकपुर, अंबाला, चंडीगढ़, यमुनानगर, आगरा, फरीदाबाद, हरिद्वार और देहरादून सहित कई शहरों में भी संचालित हैं।
दिल्ली से पहुंचीं शाहाना परवीन ने की तारीफ
दिल्ली से रुड़की पहुंचीं शाहाना परवीन ने ‘कुलचा ठेका’ के व्यंजनों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी उन्होंने ऐसा स्वाद नहीं चखा। उन्होंने कुलचे, छोले-भटूरे, लस्सी और आलू-पनीर के परांठों का स्वाद लिया। उनके साथ दिलशाद अहसन, कहकशा परवीन और आशाज आफिया भी मौजूद रहे। सभी ने व्यंजनों का स्वाद लिया और उनकी सराहना की। शाहाना परवीन ने कहा कि रुड़की में ऐसे आउटलेट की जरूरत थी, जहां लोग साफ-सुथरे वातावरण में आराम से बैठकर भोजन कर सकें।

सौरभ भूषण सहित कई लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक व्यवसायिक प्रकोष्ठ सौरभ भूषण भी पहुंचे। संचालकों ने बुके देकर उनका स्वागत किया। उन्होंने प्रतिष्ठान की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर रौनक सिंह, प्रदीप शर्मा, पूनम सिंघल, अंशु गोयल, अमन, आशिमा और सिमी हीना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संचालक अनुपम सिंघल और ललित गोयल ने रुड़कीवासियों से परिवार सहित पहुंचकर अमृतसरी कुलचों और अन्य व्यंजनों का स्वाद लेने की अपील की।



