रुड़की में BARAK-AH CAFÉ & SNOOKER का भव्य शुभारंभ, छात्रों को 40% तक की विशेष छूट
(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS 18)
रुड़की। सालियर रोड के पास श्री गुरु राम राय स्कूल के निकट BARAK-AH CAFÉ & SNOOKER का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति और AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नय्यर काज़मी मुख्य रूप से पहुंचे। इस दौरान दोनों अतिथियों का शॉल और बुके भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद विधायक वीरेंद्र जाति और डॉ. नय्यर काज़मी ने रिबन काटकर कैफे का विधिवत शुभारंभ किया।
उद्घाटन समारोह में आसपास के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों और क्षेत्रवासियों ने भी शिरकत की। सभी ने कैफे के संचालक नोमान को नए प्रतिष्ठान की शुरुआत पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।
BARAK-AH CAFÉ & SNOOKER में ग्राहकों को शुद्ध शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। यहां Breakfast, Lunch और Dinner के साथ Veg, Indian और Chinese व्यंजनों का स्वाद लिया जा सकेगा। कैफे प्रबंधन के अनुसार भोजन तैयार करने में ताजा सामग्री का इस्तेमाल करने के साथ साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। परिवारों के लिए अलग बैठने की व्यवस्था भी की गई है।
इस मौके पर डॉ. नय्यर काज़मी ने कहा कि रुड़की शहर में लगातार नए प्रतिष्ठान और सुविधाएं विकसित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि यह कैफे छात्रों और परिवारों को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि छात्र अपना आई-कार्ड दिखाकर निर्धारित ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। छात्रों के लिए सामान्य दिनों में 25 प्रतिशत तथा रविवार को 40 प्रतिशत तक की छूट की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कैफे के शुद्ध शाकाहारी भोजन, पार्किंग सुविधा और शांत वातावरण का भी उल्लेख किया।
AIMIM प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नय्यर काज़मी ने कैफे के नाम को लेकर भी अपने अंदाज में बात रखी। उन्होंने कहा कि स्वादिष्ट खाना खाने के बाद व्यक्ति के मुंह से “आहा” निकलता है और इसी भाव को नाम में जोड़ा गया है। उन्होंने लोगों से यहां आकर भोजन का स्वाद लेने की अपील की।
झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति ने संचालक नोमान और उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि सालियर क्षेत्र में इस तरह का कैफे शुरू होना अच्छी पहल है। उन्होंने विशेष रूप से छात्रों के लिए दी जा रही छूट का उल्लेख किया। विधायक ने कहा कि छात्र जीवन में सीमित संसाधनों के बीच इस तरह की सुविधाएं उपयोगी होती हैं। उन्होंने कैफे के पूरी तरह शाकाहारी होने पर भी खुशी जताई।
समाजसेवी आदिल फरीदी ने कहा कि BARAK-AH CAFÉ & SNOOKER का शुभारंभ क्षेत्र के लिए अच्छी पहल है। शुद्ध शाकाहारी भोजन, साफ-सफाई और परिवारों के लिए बेहतर व्यवस्था सराहनीय है। छात्रों को विशेष छूट मिलने से उन्हें भी लाभ होगा। उन्होंने संचालक नोमान और उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।
कैफे संचालक नोमान ने बताया कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को स्वादिष्ट और शुद्ध शाकाहारी भोजन के साथ बेहतर माहौल उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि Fresh Ingredients, Delicious Food और Family Friendly Environment कैफे की प्रमुख विशेषताएं हैं। साथ ही ग्राहकों के लिए विशेष डिस्काउंट ऑफर भी रखा गया है।
कैफे ऑनर के अनुसार रविवार को छात्र-छात्राओं को 40 प्रतिशत तक, जबकि अन्य दिनों में 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। परिवार और आम ग्राहकों के लिए 10 प्रतिशत डिस्काउंट का भी प्रावधान रखा गया है।
उद्घाटन समारोह में शेरू मालिक, फाजिल त्यागी, गुलनवाज, सुलेमान प्रधान, सोनू, सलीम ठेकेदार, महबूब आलम, परवेज, शकील अहमद, अजीम आजम, फरीद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने कैफे संचालक को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।






