September 29, 2026

देहरादून की पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में अयान बिलाल अहमद ने जीता गोल्ड और सिल्वर मेडल

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS 18)

रुड़की। देहरादून में आयोजित दो दिवसीय WRPF Uttarakhand Open Powerlifting Championship में रुड़की के सत्ती मोहल्ला निवासी युवा खिलाड़ी अयान बिलाल अहमद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। अयान ने अपनी कम उम्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर गोल्ड और सिल्वर मेडल अपने नाम किए। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों, क्षेत्रवासियों और रुड़की शहर में खुशी का माहौल है।

यह प्रतियोगिता 27 और 28 सितंबर 2026 को माजरी ग्रांट रिजॉर्ट, देहरादून रोड, डोईवाला, देहरादून में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में उत्तराखंड सहित विभिन्न स्थानों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और पावरलिफ्टिंग में अपनी शारीरिक क्षमता, तकनीक और दमखम का प्रदर्शन किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अयान बिलाल अहमद ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अयान बिलाल अहमद रुड़की के सत्ती मोहल्ला निवासी बिलाल अहमद एडवोकेट, हाई कोर्ट उत्तराखंड के पुत्र हैं। वह केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 में इंटरमीडिएट के छात्र हैं। पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी अयान लगातार मेहनत कर रहे हैं। कम उम्र में पावरलिफ्टिंग जैसे चुनौतीपूर्ण खेल में उनकी उपलब्धि को परिवार और क्षेत्र के लिए विशेष उपलब्धि माना जा रहा है।

मेहनत और अनुशासन का मिला परिणाम

अयान की सफलता पर उनके चाचा चौधरी मोहम्मद मुबशशीर एडवोकेट ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उनके भतीजे अयान ने देहरादून में आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया और गोल्ड व सिल्वर मेडल प्राप्त किए। उन्होंने कहा कि अयान ने देहरादून जाकर रुड़की का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी खिलाड़ियों का सम्मान होना चाहिए, जो अपने शहर और क्षेत्र से बाहर जाकर बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपने शहर का मान बढ़ाते हैं।

पिता बोले—अयान पर हमें गर्व है

अयान के पिता बिलाल अहमद एडवोकेट ने कहा कि उन्हें अपने बेटे की उपलब्धि पर गर्व है। उन्होंने कहा कि अयान ने कड़ी मेहनत और लगन के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए रुड़की का नाम रोशन किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अयान आने वाले समय में भी इसी तरह मेहनत जारी रखते हुए प्रदेश और देश का नाम रोशन करेगा।

परिजनों और शुभचिंतकों ने दी बधाई

अयान की सफलता पर परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अयान की मेहनत, लगन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए परिवार और समाज का प्रोत्साहन मिलना जरूरी है।

परिजनों ने विश्वास जताया कि अयान भविष्य में भी पावरलिफ्टिंग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में अयान रुड़की और उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!