September 25, 2026

रोटरी क्लब रुड़की मिडटाउन ने सेवा के विविध आयामों के साथ मनाया विशेष दिवस

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS 18)

रुड़की, 25 सितंबर। रोटरी क्लब रुड़की मिडटाउन ने सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को आगे बढ़ाते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस एवं अंतरराष्ट्रीय बधिरजन सप्ताह के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में विशेष बच्चों के लिए फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग, रक्तदान शिविर और जरूरतमंद मेधावी छात्रा को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 110 मूक-बधिर एवं श्रवण बाधित बच्चों के लिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई। इस दौरान बच्चों ने फिल्म का आनंद लिया। क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष बच्चों को मनोरंजन का अवसर देने के साथ उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और समानता, सहभागिता तथा समावेशिता का संदेश देना था। बच्चों के साथ क्लब सदस्यों ने समय बिताया और उन्हें प्रोत्साहित किया।

तीन स्थानों पर लगाए रक्तदान शिविर

रोटरी क्लब रुड़की मिडटाउन की ओर से रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए पृथ्वीराज इंडस्ट्रीज, क्लीना इंडस्ट्रीज एवं आईएमएस रुड़की में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। तीनों शिविरों में कर्मचारियों, सदस्यों और अन्य रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। शिविरों में 100 से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसे विभिन्न ब्लड बैंकों को उपलब्ध कराया गया।

क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवन बचाने में सहायक हो सकता है। क्लब की ओर से लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और इस सामाजिक अभियान से जुड़ने की अपील भी की गई।

मेधावी मेडिकल छात्रा को ₹50 हजार की मदद

शिक्षा के क्षेत्र में भी रोटरी क्लब ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाली मेधावी छात्रा मिस्बाह को ₹50,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। मिस्बाह सरकारी मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत हैं और अपने शैक्षणिक प्रदर्शन में डिस्टिंक्शन प्राप्त कर रही हैं। आर्थिक सहायता का उद्देश्य उनकी पढ़ाई को जारी रखने में सहयोग करना है।

यह सहायता रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन रीटा कालरा के करकमलों द्वारा क्लब सदस्यों की उपस्थिति में प्रदान की गई। इस अवसर पर छात्रा को आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

सेवा को समाज की जरूरतों से जोड़ना लक्ष्य

क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब रुड़की मिडटाउन का प्रयास सेवा कार्यों को केवल एक आयोजन तक सीमित रखने के बजाय समाज की अलग-अलग जरूरतों से जोड़ना है। विशेष बच्चों के साथ समय बिताना समावेशिता और संवेदनशीलता का संदेश देता है, जबकि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवनदान बन सकता है। इसी प्रकार किसी प्रतिभाशाली विद्यार्थी की शिक्षा में सहयोग करना समाज के भविष्य में निवेश है।

इस अवसर पर क्लब सचिव रोटेरियन अरपित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रोटेरियन विवेक गुप्ता, रोटेरियन रवि प्रकाश, हेमंत अरोड़ा, राजेश गुप्ता, कैनेथ सैमुअल, संजीव कौशल, सुधीर चौधरी, गौरव गिरी, डॉ. मधुलिका, डॉ. विपुल, रमेश रावल, अभिषेक चंद्रा, राम अग्रवाल, श्वेता, अक्षरा, नेहा, हिमांशु पुंडीर सहित क्लब के अनेक सदस्य एवं सहयोगी मौजूद रहे।

क्लब सदस्यों ने कहा कि भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा, रक्तदान, समावेशिता और मानव सेवा से जुड़े कार्यक्रमों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!