September 25, 2026

रामनगर में सनी सेनिटेशन्स शोरूम का भव्य शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया उद्घाटन

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS 18)

रुड़की। शहर के रामनगर क्षेत्र में सनी सेनिटेशन्स (Sunny Sanitations), डायरेक्टर क्लब शोरूम का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का शोरूम संचालकों की ओर से बुके देकर जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने रिबन काटकर शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया और संचालक संजय कालरा सहित पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर शोरूम संचालक संजय कालरा ने बताया कि उनका परिवार पिछले 32 वर्षों से Jaquar के साथ काम कर रहा है। गणेशपुर में पहले से उनका शोरूम संचालित है, लेकिन कंपनी की रेंज और वैरायटी लगातार बढ़ने के कारण बड़े स्थान की आवश्यकता महसूस हुई। इसी को ध्यान में रखते हुए रामनगर में नया शोरूम तैयार किया गया है।

उन्होंने बताया कि नए शोरूम में Jaquar की पूरी रेंज प्रदर्शित की गई है। यहां ग्राहकों के लिए लाइव डिस्प्ले की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे वे उत्पादों की गुणवत्ता और डिजाइन को बेहतर तरीके से देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि उद्देश्य आसपास के क्षेत्र के ग्राहकों को एक ही स्थान पर बेहतर वैरायटी और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराना है।

संजय कालरा ने कहा कि लोगों के बीच कभी-कभी यह धारणा होती है कि Jaquar महंगा ब्रांड है, जबकि कंपनी अलग-अलग बजट के अनुसार उत्पाद उपलब्ध कराती है। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के साथ-साथ कंपनी की बिक्री के बाद की सेवा भी अच्छी है। ग्राहकों को उनके बजट और जरूरत के अनुसार बाथरूम के लिए विभिन्न विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि सनी सेनिटेशन्स Kajaria और Icon Itaka जैसे ब्रांडों के साथ भी काम करता है। शोरूम में टाइल्स की नवीनतम रेंज उपलब्ध है। छोटे आकार से लेकर बड़े आकार तक विभिन्न साइज की टाइल्स ग्राहकों को यहां मिल सकेंगी।

संजय कालरा ने कहा कि 32 वर्षों में ग्राहकों ने जो विश्वास बनाया है, वही उनके व्यवसाय की सबसे बड़ी पूंजी है। उनका प्रयास रहेगा कि ग्राहकों को उचित दरों पर बेहतर उत्पाद और सेवा उपलब्ध कराई जाए तथा यह विश्वास भविष्य में भी कायम रहे।

संपर्क करे +91 99272 21059 (संजय कालरा- शोरूम संचालक)

उन्होंने कहा कि शहर के अनेक लोगों से उनके पारिवारिक संबंध हैं। शोरूम के शुभारंभ अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने शोरूम का निरीक्षण कर इसकी सराहना की और संजय कालरा को बधाई देते हुए बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सतीश कालरा, ज़िला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह, गौतम, शिवांश, झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति,मेयर अनीता अग्रवाल, ललित मोहन अग्रवाल, संजय अरोड़ा, पूर्व मेयर गौरव गोयल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!