August 15, 2026

एसके सैनी आस्था हेल्प फाउंडेशन में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस,ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति के रंग में नजर आए लोग 🇮🇳

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)

हरिद्वार। देशभर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में निकट पतंजलि योगपीठ फेस-1, शांतर्शाह स्थित एसके सैनी आस्था हेल्प फाउंडेशन की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों, महिलाओं, क्षेत्रवासियों और संस्था से जुड़े पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। समारोह के दौरान विधिवत ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं मिष्ठान वितरण किया गया। राष्ट्रगान के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से सराबोर नजर आया। उपस्थित लोगों ने वंदे मातरम् और भारत माता के जयघोष के साथ देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

एसके सैनी आस्था हेल्प फाउंडेशन के संस्थापक एवं चेयरमैन अमित सैनी ने सभी देश, प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का पर्व होने के साथ-साथ देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का अवसर भी है। उन्होंने युवाओं और नई पीढ़ी को देश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि युवाओं में नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच है।

अमित सैनी ने युवाओं से नशे और गलत प्रवृत्तियों से दूर रहने तथा देश, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अच्छे संस्कार, सकारात्मक सोच और भक्ति व्यक्ति के जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा, “जैसा अन्न होगा, वैसा ही हमारा मन होगा और जैसा हमारा पानी होगा, वैसी ही हमारी वाणी होगी।”

उन्होंने देश में भ्रष्टाचार को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए केवल अच्छी बातें करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए गंभीर प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं की सकारात्मक भागीदारी से देश को नई दिशा और गति मिल सकती है।

वहीं एसके सैनी आस्था हेल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष सुदेश सैनी ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि 15 अगस्त 1947 को देश को आजादी मिली थी और इस आजादी के लिए असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों ने अपना बलिदान दिया। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा पिछले करीब 15 वर्षों से अमित सैनी के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया जा रहा है।

सुदेश सैनी ने युवाओं से नशे से दूर रहने, भगवान राम की भक्ति और भारतीय संस्कृति से जुड़ने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने शासन-प्रशासन से स्कूलों के आसपास नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने की आवश्यकता जताई।

कार्यक्रम में प्रधान रविंद्र, डोली सैनी, पूनम सैनी, दिव्यांशु,सुदेश सैनी ,सुमित, सुरेंद्र पाल, अमित धीमान, राजेंद्र सैनी, अंतरिक्ष सैनी, ललित सैनी, राम कृपाल सैनी, कृष्ण त्यागी, राम निवास सैनी, मनोज, छोटू महाराज। सहित संस्था की टीम और क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह का समापन देश की एकता, अखंडता, शांति और समृद्धि की कामना के साथ हुआ।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!