साबिर साहब के उर्स मेले से पहले खुला सनलाइट होटल, जायरीनों को मिलेगी बेहतर ठहरने की सुविधा
(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)
पिरान कलियर। साबिर साहब का उर्स मेला शुरू होने से पहले बाबा एक मीनार वाली गली में सनलाइट होटल का भव्य उद्घाटन किया गया। होटल का रिबन काटकर शुभारंभ किया गया, इस दौरान मुख्य अतिथि नामित सभासद मुरसलीन उर्फ बाबा का जोरदार स्वागत किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य लोग और होटल संचालक के परिवार के सदस्य मौजूद रहे। होटल की सफलता, तरक्की और कारोबार में बरकत के लिए दुआ भी कराई गई।
उर्स मेले के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में जायरीन पिरान कलियर पहुंचते हैं। ऐसे में उनके ठहरने और मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता बढ़ जाती है। उर्स से ठीक पहले सनलाइट होटल खुलने से बाहर से आने वाले जायरीनों को ठहरने के लिए एक और विकल्प उपलब्ध हो गया है।
नामित सभासद मुरसलीन उर्फ बाबा ने कहा कि सनलाइट होटल का उद्घाटन परिवार, दोस्तों और क्षेत्रवासियों के सहयोग से हुआ है। उन्होंने बताया कि होटल में मेहमानों और जायरीनों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। यहां गर्म पानी, ठंडा पानी और मिनरल वाटर समेत आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। साफ-सफाई को भी प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि होटल के संचालन से स्थानीय लोगों और युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद है। उर्स के दौरान बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचने के कारण होटल और गेस्ट हाउस की सुविधाओं की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में नए होटल का संचालन शुरू होना क्षेत्र के लिए उपयोगी कदम माना जा रहा है।
नवनियुक्त सभासद अखलाक ने कहा कि पिरान कलियर लगातार तरक्की की ओर बढ़ रहा है। क्षेत्र में नए होटल और गेस्ट हाउस खुलने से बाहर से आने वाले मेहमानों को ठहरने की सुविधा मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार भी बढ़ता है। उन्होंने सनलाइट होटल के संचालकों को शुभकामनाएं दीं।
समाजसेवी आदिल फरीदी ने कहा कि साबिर साहब के उर्स के दौरान बड़ी संख्या में मेहमान और जायरीन कलियर पहुंचते हैं। उर्स के समय बारिश होने पर ठहरने की सुविधा और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि जायरीनों को अच्छे कमरे, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए। आने वाले सभी जायरीनों का सम्मान के साथ स्वागत किया जाएगा और उचित दरों पर सुविधाएं देने का प्रयास रहेगा।
नामित सभासदों ने मुनीश सैनी को समर्थन देने का किया ऐलान
नामित सभासदों ने कलियर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी मुनीश सैनी को समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी हाईकमान इस बार मुनीश सैनी को टिकट देता है तो वह पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरेंगे और उन्हें जीत दिलाने का प्रयास करेंगे। समर्थकों ने कहा कि क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि होटल और गेस्ट हाउस संचालकों के अपने-अपने रेट हो सकते हैं, लेकिन दरें उचित और स्पष्ट होनी चाहिए, ताकि बाहर से आने वाले जायरीनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
सन लाईट होटल के ऑनर सनव्वर अली ने कहा कि कलियर विधानसभा क्षेत्र में इस बार बदलाव की जरूरत है। पूर्व प्रत्याशी मुनीश सैनी को हमारा पूरा समर्थन है। यदि पार्टी हाईकमान उन्हें टिकट देती है तो हम सभी मिलकर उनके पक्ष में मजबूती से काम करेंगे। जनता के सहयोग से इस बार जीत सुनिश्चित होगी।
उद्घाटन समारोह में हाजी नूरहसन, मुहब्बत अली, कारी इब्ने हसन, जावेद साबरी सभासद, मुरसलीन उर्फ बाबा, अकरम साबरी पूर्व हज कमेटी सदस्य, मो. शाकिर अली, गुलजार चौधरी, अखलाक नामित सभासद, तसव्वर अली, आदिल फरीदी, जावेद अंसारी, तसलीम अहमद, नाजिम त्यागी, अमजद मलिक, डॉ. शहजाद अली, सलीम पीरजी, अनीस अहमद, सनव्वर अली, वसीम अहमद, शहरान अली, इस्तेखार कारी, दानिश अली, साहिर अली, मेहरबान अली, साजिद अली, अंग्रेजा अली और आसिफ अली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
उद्घाटन के अंत में होटल की सफलता और तरक्की के लिए दुआ की गई। उर्स मेले से पहले होटल शुरू होने से जायरीनों को ठहरने और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।

