रुड़की में खुला ‘निहारी हाउस’, अब मिलेगा दिल्ली जैसा स्वाद; उद्घाटन में जुटीं शहर की प्रमुख हस्तियां

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)

रुड़की। शहर के सत्ती मोहल्ला स्थित बादशाह चौक में नए रेस्तरां ‘निहारी हाउस’ का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह बड़े उत्साह और उमंग के बीच आयोजित हुआ, जिसमें शहर की कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। होटल का उद्घाटन वरिष्ठ धर्मगुरु मुफ्ती सलीम द्वारा किया गया, जबकि इस अवसर पर रुड़की के पूर्व मेयर यशपाल राणा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। दोनों अतिथियों ने होटल संचालक को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और व्यवसायिक सफलता की कामना की।


उद्घाटन के दौरान मुफ्ती सलीम ने होटल की तरक्की और कामयाबी के लिए विशेष दुआ कराई। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यवसाय की सफलता केवल मुनाफे से नहीं, बल्कि ग्राहकों को बेहतर सेवा और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने से तय होती है। वहीं पूर्व मेयर यशपाल राणा ने कहा कि रुड़की तेजी से विकसित हो रहा शहर है और यहां बेहतर खानपान सुविधाओं की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में निहारी हाउस जैसे प्रतिष्ठानों का खुलना शहर के लिए सकारात्मक कदम है।
होटल प्रबंधन का दावा है कि अब रुड़की के लोगों को स्वादिष्ट निहारी और बिरयानी का आनंद लेने के लिए दिल्ली जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। निहारी हाउस में दिल्ली और मेरठ के अनुभवी शेफ पारंपरिक मुगलई शैली में व्यंजन तैयार करेंगे। होटल के संचालक अरसलान ने बताया कि लंबे समय से शहर में अच्छी गुणवत्ता वाली निहारी और बिरयानी की कमी महसूस की जा रही थी, जिसे ध्यान में रखते हुए इस रेस्तरां की शुरुआत की गई है।
उन्होंने बताया कि रेस्तरां की विशेष पहचान नल्ली निहारी, बिरयानी, कबाब और शावरमा होंगे। खासतौर पर बफ शावरमा और नल्ली निहारी को ग्राहकों के बीच लोकप्रिय बनाने की तैयारी की गई है। भोजन के स्वाद को और बेहतर बनाने के लिए कई व्यंजन पारंपरिक तांबे के बर्तनों में तैयार किए जाएंगे, जबकि कुछ विशेष पकवान लकड़ी और कोयले की आंच पर बनाए जाएंगे।
अरसलान के पिता सुल्तान ने कहा कि स्वाद के साथ-साथ स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। होटल में साफ-सफाई के उच्च मानकों का पालन किया जाएगा तथा खाद्य सामग्री केवल प्रमाणित और विश्वसनीय स्रोतों से ही खरीदी जाएगी। उनका कहना है कि ग्राहकों के स्वास्थ्य और विश्वास से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
परिवारों को ध्यान में रखते हुए रेस्तरां का इंटीरियर विशेष रूप से डिजाइन किया गया है, ताकि लोग आरामदायक और शांत वातावरण में भोजन का आनंद ले सकें।
होटल संचालक ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे एक बार निहारी हाउस अवश्य आएं और यहां के विशेष व्यंजनों का स्वाद चखें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि गुणवत्ता, स्वाद और बेहतर सेवा के दम पर निहारी हाउस जल्द ही रुड़की के फूड लवर्स की पहली पसंद बन जाएगा।निहारी हाउस में पहुंचे मिन्हाद आलम ने कहा कि यहां दिल्ली और मेरठ के अनुभवी कारीगर पारंपरिक मुगलई व्यंजन तैयार कर रहे हैं। उनकी वर्षों की मेहनत और अनुभव का स्वाद हर डिश में महसूस होगा। हमारा प्रयास है कि रुड़की के लोगों को दिल्ली जैसा असली, स्वादिष्ट और उच्च गुणवत्ता वाला भोजन उपलब्ध कराया जाए।इसके अलावा परिवारों के लिए विशेष छूट और आकर्षक ऑफर भी दिया जा रहा है।
युवा वर्ग और छात्रों को आकर्षित करने के लिए भी होटल प्रबंधन ने विशेष योजनाओं की घोषणा की है। आईआईटी रुड़की सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को विशेष डिस्काउंट दिया जाएगा। साथ ही साप्ताहिक ऑफर, फैमिली पैकेज और फ्रेंड्स ऑफर जैसी योजनाएं भी शुरू की जाएंगी।इस मौके पर सुल्तान ,नासिर, सलीम,कय्यूम,मौलाना अजहर हाजी महबूब,डॉ नय्यर काज़मी,संजीव उर्फ टोनी पार्षद पार्षद छोटा उर्फ फजलुर्रहमान सालीम पार्षद , शमशेर,सोराब,नोमान, गुलनवाज़, आतिफ रहमान, अलमास,उमेद,कलीम खान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!