उत्तराखंड संग्रह अमीन संघ के अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुआ मंथन

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)

रुड़की। तहसील रुड़की में उत्तराखंड संग्रह अमीन संघ का प्रांतीय अधिवेशन आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए संग्रह अमीनों ने प्रतिभाग कर संगठन की गतिविधियों, कर्मचारियों की समस्याओं तथा विभागीय मांगों पर विस्तार से चर्चा की। अधिवेशन में संगठन की एकता और कर्मचारी हितों की रक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ सदस्यों के स्वागत के साथ हुई। अधिवेशन में उपस्थित वक्ताओं ने संग्रह अमीन संवर्ग के सामने आने वाली चुनौतियों, विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार तथा कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि संग्रह अमीन राजस्व विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक संसाधनों एवं तकनीकी सुविधाओं की आवश्यकता है। इसके साथ ही कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए शासन स्तर पर सकारात्मक पहल किए जाने की मांग भी उठाई गई।
अधिवेशन के दौरान प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्वाचन की प्रक्रिया भी संपन्न कराई गई। निर्वाचन शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति के वातावरण में सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें अध्यक्ष पद पर श्री दिनेश बिजवाण को निर्वाचित किया गया। उपाध्यक्ष पद पर देवेश अधिकारी, सचिव पद पर त्रिलोक रावत, सह सचिव पद पर सच्चिदानंद डोभाल तथा कोषाध्यक्ष पद पर दिवाकर बहुगुणा को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अतिरिक्त हंसागिरी गोस्वामी जी को संरक्षक तथा महावीर प्रसाद रतूड़ी को संयोजक चुना गया। कुल नौ पदाधिकारियों का निर्वाचन अधिवेशन में सर्वसम्मति से किया गया।
नई कार्यकारिणी के गठन के बाद उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जताई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि विभागीय कार्यों के आधुनिकीकरण तथा कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के लिए शासन और प्रशासन से प्रभावी संवाद स्थापित किया जाएगा।
अधिवेशन के अंत में संगठन की एकता बनाए रखने और कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!