दरगाह प्रबंधन का सराहनीय कदम: लंबे समय से खाली पड़ी दुकान का आवंटन, दरगाह की आय बढ़ने की उम्मीद

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)

पिरान कलियर। पिरान कलियर दरगाह प्रबंधन ने दरगाह हित में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम उठाते हुए हज हाउस मार्ग स्थित नीलामी वाली दुकान नम्बर-3 का डेली बेसिस पर आवंटन कर दिया है। यह दुकान अगस्त 2025 से खाली पड़ी हुई थी, जिसके कारण दरगाह को हर महीने करीब 60 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था। अब दुकान के आवंटन के बाद दरगाह की आय में बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार हज हाउस रोड स्थित यह दुकान पिछले कई महीनों से बंद और खाली पड़ी थी। दुकान के खाली रहने से दरगाह प्रशासन को लगातार आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए दरगाह प्रबंधन ने दरगाह हित को प्राथमिकता देते हुए त्वरित कार्रवाई की और उक्त दुकान को अदनान नामक व्यक्ति को डेली बेसिस पर आवंटित कर दिया।
बताया गया है कि दरगाह कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर दुकान का कब्जा भी नए आवंटित व्यक्ति को दिला दिया। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में भी दरगाह प्रबंधन के इस फैसले की चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से खाली पड़ी दुकानों के कारण दरगाह की आमदनी प्रभावित हो रही थी, ऐसे में प्रबंधन द्वारा उठाया गया यह कदम सकारात्मक माना जा रहा है।
दरगाह प्रशासन का मानना है कि यदि खाली पड़ी संपत्तियों और दुकानों का समय रहते सही तरीके से आवंटन किया जाए तो दरगाह की आय में काफी वृद्धि हो सकती है। इससे दरगाह के विकास कार्यों और व्यवस्थाओं को भी मजबूती मिलेगी। सूत्रों के अनुसार प्रबंधन अब अन्य खाली पड़ी दुकानों और संपत्तियों को भी नियमों के तहत आवंटित करने की दिशा में विचार कर रहा है, ताकि दरगाह को किसी प्रकार का आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े।
स्थानीय व्यापारियों और दरगाह से जुड़े लोगों ने भी इस निर्णय का स्वागत किया है। उनका कहना है कि दरगाह की संपत्तियां लंबे समय तक खाली रहने से न केवल आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि व्यवस्थाओं पर भी असर पड़ता है। ऐसे में समय पर लिए गए फैसले दरगाह के हित में लाभदायक साबित होंगे।
दरगाह प्रबंधन द्वारा उठाया गया यह कदम फिलहाल क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और इसे दरगाह की आय को सुरक्षित करने की दिशा में एक प्रभावी पहल माना जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!