हरिद्वार में शिक्षा की नई पहल: रानीपुर चौक पर फिजिक्स वाला विद्यापीठ की चौथी ब्रांच का भव्य उद्घाटन

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)

हरिद्वार के रानीपुर चौक क्षेत्र में आज शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत हुई। देशभर में अपनी गुणवत्ता और आधुनिक शिक्षण प्रणाली के लिए पहचान बना चुके फिजिक्स वाला विद्यापीठ की चौथी ब्रांच का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे गुंजीत सिंह का कोचिंग स्टाफ द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने रिबन काटकर संस्थान का विधिवत शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह के दौरान केक सेरेमनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित गणमान्य लोगों ने संस्थान के संचालक को बधाई दी।इस मौके पर अतिथियों को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानितकिया गया ।


कार्यक्रम के दौरान छात्रों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कोचिंग की शुरुआत होते ही लगभग 200 छात्रों ने प्रवेश लेकर संस्थान पर अपना भरोसा जताया। इस मौके पर संस्थान के ऑनर सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि उद्घाटन के अवसर पर विशेष ऑफर के तहत छात्रों को फीस में 10 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थी इस सुविधा का लाभ उठा सकें।
सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि इस नए शिक्षण केंद्र के शुरू होने से हरिद्वार सहित आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को अब उच्च स्तरीय शिक्षा अपने ही शहर में उपलब्ध हो सकेगी। संस्थान में अत्याधुनिक तकनीक से लैस स्मार्ट क्लासरूम तैयार किए गए हैं, जहां डिजिटल माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी। इसके साथ ही अनुभवी शिक्षकों की टीम छात्रों को फाउंडेशन, जेईई, नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करेगी।
उन्होंने जानकारी दी कि इससे पहले संस्थान की ब्रांच राजपुर रोड, बल्लूपुर और हल्द्वानी में संचालित हो रही हैं, जबकि हरिद्वार में यह चौथी ब्रांच के रूप में स्थापित की गई है। हल्द्वानी स्थित पाठशाला में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कक्षाएं संचालित की जाती हैं, जबकि विद्यापीठ में ऑफलाइन कक्षाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
संस्थान का मुख्य उद्देश्य शिक्षा को सरल, रोचक और प्रभावी बनाना है, ताकि छात्र विषयों को गहराई से समझ सकें। फिजिक्स वाला विद्यापीठ की एक खास विशेषता इसकी किफायती फीस संरचना भी है। संस्थान का दावा है कि यहां अन्य बड़े कोचिंग संस्थानों की तुलना में कम फीस में बेहतर गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान की जाएगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रतिभाशाली छात्र भी अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।देशभर में 175 से अधिक केंद्रों के माध्यम से लाखों छात्रों को शिक्षित कर चुका यह संस्थान अब हरिद्वार में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा चुका है। उद्घाटन समारोह में दिल्ली, राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से आए शिक्षकों और पदाधिकारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक गरिमामय बना दिया। संस्थान द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराना और पढ़ाई के साथ-साथ मानसिक तनाव को कम करने पर ध्यान देना इसकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि हरिद्वार में शुरू हुआ यह नया शिक्षण केंद्र आने वाले समय में छात्रों के सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।इस मौके पर विक्रम यादव व सत्येंद्र सिंह आदि मौजूद रहे ।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!