रुड़कीवासियों के लिए खुशखबरी: ब्रोऑटो शोरूम का भव्य उद्धघाटन , सेल-एक्सचेंज और फाइनेंस की सुविधा एक ही छत के नीचे

(ब्योरो दिलशाद खान।KNEWS18)
रुड़की। मोहम्मदपुर मोहनपुरा क्षेत्र में ब्रोऑटो कार डील्स का उद्घाटन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पाडली गुज्जर नगर पंचायत के चेयरमैन तौकीर आलम ने रिबन काटकर शोरूम का विधिवत शुभारंभ किया। उद्घाटन के मौके पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
उद्घाटन समारोह में आज़ाद समाज पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह सैनी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान ब्रोऑटो के ऑनर रजत द्वारा मुख्य अतिथियों का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापार मंडल के सदस्य और कार बाजार से जुड़े कई लोग उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।
शोरूम के ऑनर रजत ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष ऑफर की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि जो ग्राहक वीडियो देखकर शोरूम पर पहुंचेंगे, उन्हें लगभग 25 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। यह ऑफर ग्राहकों को बेहतर सौदे का लाभ देने के उद्देश्य से रखा गया है।
रजत ने यह भी स्पष्ट किया कि ब्रोऑटो में ग्राहकों को शोरूम गारंटी के साथ वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे, जो पूरी तरह से रेडी-टू-ट्रांसफर होंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यहां किसी भी प्रकार की एक्सीडेंटल गाड़ी नहीं बेची जाएगी और सभी वाहनों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उनका कहना था कि ग्राहकों की मेहनत की कमाई सुरक्षित रहे, इसके लिए पूरी पारदर्शिता के साथ काम किया जाएगा।
उन्होंने आगे बताया कि ब्रोऑटो में सेल, पर्चेस, एक्सचेंज और फाइनेंस जैसी सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे ग्राहकों को अलग-अलग जगह भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही गाड़ी खरीदने के बाद भी ग्राहकों को संतुष्टि और भरोसेमंद सेवा देने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह सैनी ने शोरूम संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि यहां उचित दामों पर पुरानी गाड़ियों की खरीद-फरोख्त की जाएगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे एक बार इस शोरूम को मौका जरूर दें और यहां की सेवाओं का लाभ उठाएं।महक सिंह सैनी ने युवाओं के हौसले की सराहना करते हुए कहा कि कम उम्र में इस तरह का बड़ा व्यवसाय शुरू करना साहस का काम है। उन्होंने कहा कि वह इस चुनौतीपूर्ण सफर में शोरूम संचालकों के साथ खड़े हैं और उन्हें हर संभव सहयोग देंगे।उद्घाटन समारोह के साथ ही क्षेत्र में एक नए और भरोसेमंद कार शोरूम की शुरुआत मानी जा रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इससे उन्हें बेहतर विकल्प और पारदर्शी सेवाएं मिलेंगी, जिससे वाहन खरीदना और बेचना पहले से अधिक आसान हो जाएगा।






